फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: गैंगस्टर रेखा साहनी का मकान होगा कुर्क

विज्ञापन
विज्ञापन
नशे के अवैध धंधे में लिप्त गैंगस्टर रेखा साहनी की लाखों की संपत्ति कुर्क की जाएगी। इस संबंध में पुलिस जांच के आधार पर जिलाधिकारी ने आदेश जारी किए हैं। रेखा साहनी के खिलाफ पिछले साल गैंगस्टर एक्ट में कार्रवाई की गई थी।
विज्ञापन


एसएसपी ने बताया कि मामला ऋषिकेश का है। पिछले साल कोतवाली ऋषिकेश में नशा तस्कर रेखा साहनी के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट में कार्रवाई गई थी। चंद्रेश्वर नगर ऋषिकेश की रहने वाली रेखा साहनी कई वर्षों से नशे के कारोबार में लिप्त थी। उसके खिलाफ 18 मुकदमे नशा तस्करी में दर्ज किए गए थे। गैंगस्टर एक्ट के तहत उसकी संपत्तियों की जांच की गई। पता चला कि उसका श्यामपुर में एक मकान है। इसका सर्किल रेट के हिसाब से मूल्य 13 लाख रुपये है। लेकिन, बाजारी मूल्य इससे कई गुना ज्यादा है। यह मकान उसने अपराध से कमाई रकम से बनाया है। इसकी पुष्टि होने के बाद जिलाधिकारी न्यायालय से उसकी कुर्की के आदेश जारी कर दिए गए हैं। जल्द ही मकान कुर्क किया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें