फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun: चेकिंग के दौरान प्रेमनगर में पुलिस मुठभेड़, गैंगस्टर घायल, दोनों पैरों में लगी गोली, साथी फरार

Thu, 13 Aug 2026 10:31 AM IST
Renu Saklani माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून

सार

चेकिंग के दौरान प्रेमनगर में पुलिस मुठभेड़ हो गई। इस दौरान एक गैंगस्टर दोनों पैरों में गोली लगने से वह घायल हो गया। जबकि उसका दूसरा साथी फरार हो गया।
विज्ञापन
मौके पर पहुंची पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर चल रही चेकिंग के दौरान प्रेमनगर पुलिस की देर रात बदमाशों से मुठभेड़ हो गई। पुलिस की जवाबी फायरिंग में सहारनपुर का गैंगस्टर रईस घायल हो गया। उसके दोनों पैरों में गोली लगी। उसका साथी नवाब अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, 12-13 अगस्त की देर रात दरू चौक के पास बिना नंबर की बाइक सवार दो युवकों को रोकने का प्रयास किया गया। दोनों बाइक लेकर चाय बागान की ओर भागे। पीछा करने पर उन्होंने पितांबरपुर-बनियावाला मार्ग पर बाइक छोड़कर पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। फायरिंग में सरकारी वाहन क्षतिग्रस्त हो गया। जवाबी कार्रवाई में रईस घायल हो गया, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया।

ये भी पढे़ं...Uttarakhand: बेटियों का पहला सैनिक स्कूल खोलने में सिस्टम का अड़ंगा, शिक्षा निदेशक ने सभी सीईओ को दिए निर्देश
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने मौके से 315 बोर का तमंचा, दो खोखे, बिना नंबर की बाइक, चापड़, कुल्हाड़ी, दो छुरी और नायलॉन की रस्सी बरामद की। पुलिस के मुताबिक रईस प्रेमनगर क्षेत्र में दो साल पहले हुई गोकशी के मामले में वांछित था। उसके खिलाफ उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश में गोकशी, चोरी, आर्म्स एक्ट और गैंगस्टर एक्ट समेत करीब डेढ़ दर्जन मुकदमे दर्ज हैं। पूछताछ में उसने गोकशी के लिए टी-स्टेट क्षेत्र में घूमने वाले आवारा गोवंश की रेकी करने की बात बताई।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें