फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: बाबा अमरीक समेत सात जालसाजों के खिलाफ गैंगस्टर

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
- उत्तर भारत में अमरीक गैंग ने जमीनों के नाम पर की अरबों रुपये की ठगी



- सभी पर 18 मुकदमे पहले से हैं दर्ज, राजपुर में भी दर्ज हुआ था मुकदमा

राजधानी के एक कारोबारी से जमीन खरीदने के नाम पर करोड़ों रुपये ठगने वाली बाबा अमरीक गैंग के सभी सदस्यों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपियों को इस साल समय-समय पर गिरफ्तार किया गया था। इनके खिलाफ उत्तर भारत के कई राज्यों में 18 मुकदमे दर्ज हैं।

एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि राजपुर थाने में इस साल गोविंद सिंह पुंडीर की शिकायत पर जालसाजी और धोखाधड़ी के आरोप में संजीव कुमार, संजय गुप्ता और अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। आरोप था कि इन लोगों ने कैंट क्षेत्र में स्थित एक जमीन को बेचने के नाम पर करोड़ों रुपये ठगे हैं। पुलिस ने जांच की तो पता चला कि इस गिरोह में हरियाणा के लोग शामिल हैं। इनके खिलाफ कई राज्यों में मुकदमे दर्ज हैं। इस मामले में राजपुर पुलिस ने गत 14 जुलाई को मोहम्मद अदनान, 19 जुलाई को अमजद अली, शरद गर्ग, साहिल और रणवीर को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा 20 सितंबर को हिमाचल प्रदेश से बाबा अमरीक को भी गिरफ्तार किया गया। जबकि, 23 सितंबर को कचहरी देहरादून से संजय गुप्ता को पकड़ा गया। गैंग के सरगना संजीव कुमार को गत 30 सितंबर को दबोचा गया। अब इन सभी के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट में भी मुकदमा दर्ज किया गया है। इसमें गैंग लीडर संजीव कुमार को बनाया गया है।



-

ये हैं आरोपी

- संजीव कुमार निवासी 588 दुर्गा गार्डन, जगाधरी शहर हाल पता अमर विहार कॉलोनी, जगाधरी शहर, जनपद यमुनानगर, हरियाणा।

- संजय गुप्ता निवासी कोरिया गली जगाधरी शहर, हाल पता अमर विहार कॉलोनी, जगाधरी शहर, जनपद यमुनानगर, हरियाणा।

- बाबा अमरीक उर्फ मलकीत निवासी नाडा साहिब, थाना चंडी मंदिर, पंचकूला, हरियाणा।

- रणवीर सिंह निवासी 115 हेमा माजरा, थाना मुलाना, जनपद अंबाला, हरियाणा।

- अमजद अली निवासी कमेलपुर पोस्ट ऑफिस छुटमलपुर, थाना फतेहपुर, जनपद सहारनपुर, उत्तर प्रदेश।

- अदनान निवासी अलीपुर सदर बाजार, सहारनपुर, उत्तर प्रदेश।

- किरण पाल निवासी ग्राम ऊंचा समाना, थाना मधुबन, जनपद करनाल, हरियाणा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें