फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: जश्न ए विरासत का रंगारंग आगाज, नशा मुक्त उत्तराखंड का दिया संदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
अभिव्यक्ति कला मंच और नवोत्सव रंगमंच की टीम ने प्रस्तुति से बांधा समा
विज्ञापन


वरदान संस्था और तस्वीर आर्ट ग्रुप की ओर से राज्य स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में उत्तराखंड उदय राष्ट्रीय नाट्य महोत्सव जश्न-ए-विरासत का आयोजन किया गया। मंगलवार को पेसलवीड कॉलेज ऑफ इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में महोत्सव का रंगारंग आगाज हुआ।
विज्ञापन

पहले दिन अभिव्यक्ति कला मंच पंजाब और नवोत्सव रंगमंच गुजरात की टीम ने प्रस्तुतियों से नशा मुक्त उत्तराखंड का संदेश दिया। शाम को पलटन बाजार में नशामुक्ति को लेकर रैली निकाली और नुक्कड़ नाटक का प्रस्तुति दी। संदेश दिया कि युवा नशे के जंजाल में फंसकर अपने सपनों को भूल रहा है। इस दौरान कॉलेज चेयरमैन डॉ. प्रेम कश्यप, प्रिंसिपल डॉ. अनिता वर्मा, डॉ. सुनील अग्रवाल, राजेंद्र प्रसाद सती, फूड इंडस्ट्रीज एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड के कन्वीनर अनिल मारवाह, अनिल चंदोला, डॉ. राकेश भट्ट, पंकज मेसोन, पंकज जिदान, रवि मल्होत्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें