पर्वतारोहण व ट्रैकिंग करने वाले पर्यटकों के लिए इस बार गंगोत्री नेशनल पार्क के गेट एक अप्रैल से 30 नवंबर तक खोले जाएंगे। हालांकि यह सुविधा केवल पंजीकृत एजेंसियों के साथ जाने वाले पर्यटकों के लिए ही है। गोमुख व तपोवन तक जाने वाले सामान्य पर्यटकों व तीर्थयात्रियों को 15 अप्रैल से ही प्रवेश की अनुमति मिलेगी।
- एनवी शर्मा, उप निदेशक गंगोत्री नेशनल पार्क
ट्रैकिंग व माउंटेनियरिंग कारोबारियों की मांग पर गंगोत्री नेशनल पार्क व अन्य सभी ट्रैकिंग रूटों को निर्धारित समय से 15 दिन पहले खोलने की अनुमति दी गई है। इसके अतिरिक्त प्रशासन ने इस बार गोमुख, हरकीदून व नेलांग के साथ ही करीब एक दर्जन से अधिक ट्रैक रूटों को सिंगल विंडो सिस्टम से जोड़ दिया है। जिससे देश विदेश के पर्यटकों को ऑन लाइन पंजीकरण की सुविधा मिल सकेगी।
- डा.आशीष चौहान, डीएम उत्तरकाशी