फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला दिवस के मौके पर यू-ट्यूब पर अपलोड हुआ युवा रैपर का गीत, धड़ाधड़ बढ़ रही देखने वालों की संख्या

Sun, 10 Mar 2019 10:21 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
लगातार बढ़ रहे हैं लाइक्स
विज्ञापन
एक बार फिर युवा रैपर आरजी के गीत और संगीत का जादू लोगों के सिर चढ़ कर बोल रहा है। महिला दिवस के उपलक्ष्य पर  यू ट्यूब पर ‘माई क्वैश्चन इज वाई’ बोल के साथ पोस्ट रैप गीत को 24 घंटे के भीतर एक लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है। शेमारू एंटरटेनमेंट के प्लेटफार्म पर यह गीत यू-ट्यूब चैनल पर रिलीज हुआ है। तेजी से वायरल हो रहे गीत में देश के भीतर महिला हिंसा को लेकर लोगों की चुप्पी पर सवाल उठाए गए हैं। गीत के बोल और संगीत भी आरजी के ही हैं।
विज्ञापन


अमर उजाला से फोन पर हुई विशेष बातचीत में रैपर रमन कुमार (आरजी) ने बताया कि  बचपन से कुछ अलग करने का सपना दिल में था। 12वीं के बाद दिल्ली में डांस प्रशिक्षण से शुरूआत की। फिर मुंबई स्थित प्रसिद्ध कोरियोग्राफर श्यामक डावर की एकेडमी में प्रशिक्षण भी लिया। इस बीच कुछ नया करने का सोचा और रैप और संगीत की दुनिया में आ गया। कुछ संघर्ष के बाद कामयाबी भी मिली और रैपर, संगीतकार और गायक के रूप में पहचान भी। वर्तमान में मुंबई में रह रहे आरजी ने बताया कि उनके गीतों के जरिए मनोरंजन के साथ ही समाज में बदलाव आए, यही उनकी कोशिश है। काशीपुर निवासी आरजी के पिता राजेश शर्मा जो कि वरिष्ठ पत्रकार भी है, उन्होंने बताया कि स्कूली दिनों से ही गीत-संगीत के प्रति आरजी में गजब का जुनून रहा। आरजी से प्रेरित होकर उनकी बहन ईशा भी शास्त्रीय संगीत का प्रशिक्षण ले रही हैं। मां प्रतिभा अध्यापिका हैं।   
 
विज्ञापन

आरजी के इन गीतों ने मचाई धूम

-राजस्थान पर्यटन विभाग के लिए गाया रैप सांग।
-मुंबई एयरपोर्ट पर गूंजता है आरजी का रैप सांग।
-आर जी के यूट्यूब चैनल पर रिलीज हुआ ‘चीयर्स’ पार्टी सांग।
-चंडीगढ़ बिग एफएम में गूंजा रैप सांग।

शाम छह बजे तक 1.15 लाख व्यूज
माई क्वेश्चन ईज व्हाई .... मां की कोख से होती जो बेटी पैदा वो बेटी ही आगे जाकर बनती है मां, संसार नहीं है औरत के बिना, फिर भी हो रही बेटी की हत्या....माई क्वेश्चन ईज व्हाई...व्हाई...। इस गीत को महिला दिवस के उपलक्ष्य पर अपलोड किया गया, ठीक एक दिन बाद शनिवार शाम सात बजे तक गीत को 1,15000 लोग देख चुके हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें