फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarkashi: पर्यटकों और पर्वतारोहियों का इंतजार हुआ खत्म, ग्रीष्मकाल के लिए खुले गंगोत्री नेशनल पार्क के गेट

Sat, 01 Apr 2023 06:04 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तरकाशी

सार

पर्यटकों और पर्वतारोहियों का इंतजार खत्म हुआ। ग्रीष्मकाल के लिए गंगोत्री नेशनल पार्क के गेट खोल दिए गए हैं।  गंगोत्री हिमालय में 40 से अधिक पर्वत चोटियां हैं। इसके अलावा पार्क क्षेत्र में स्थित गोमुख तपोवन ट्रैक, केदारताल, सुंदरवन, नंदनवन, वासुकीताल, जनकताल ट्रैक के साथ गरतांग गली भी आकर्षित करते हैं।
विज्ञापन
ग्रीष्मकाल के लिए खुले गंगोत्री नेशनल पार्क के गेट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गंगोत्री नेशनल पार्क के गेट आज  शनिवार एक अप्रैल को ग्रीष्मकाल के लिए खुल गए हैं। पार्क के गेट खुलने के बाद यहां पर्वतारोहण और पर्यटन गतिविधियां भी तेज होने की उम्मीद है। दरअसल, गंगोत्री नेशनल पार्क के गेट प्रत्येक वर्ष शीतकाल में 30 नवंबर को बंद कर दिए जाते हैं, जिसके बाद ग्रीष्मकाल में एक अप्रैल को खोले जाते हैं। 

विज्ञापन




पहले दिन यहां नेलांग घाटी के भ्रमण के लिए चार पर्यटक पहुंचे। गंगोत्री हिमालय में 40 से अधिक पर्वत चोटियां हैं। इसके अलावा पार्क क्षेत्र में स्थित गोमुख तपोवन ट्रैक, केदारताल, सुंदरवन, नंदनवन, वासुकीताल, जनकताल ट्रैक के साथ गरतांग गली भी आकर्षित करते हैं। इसके चलते पर्वतारोहियों व पर्यटकों को पार्क के गेट खुलने का बेसब्री से इंतजार रहता है।

ये भी पढ़ें...Uttarakhand Weather: अगले चार दिन पहाड़ से मैदान तक बिगड़ा रहेगा मौसम, बारिश-ओलावृष्टि और बर्फबारी के आसार


पार्क के उपनिदेशक आरएन पांडेय ने बताया कि कोरोना महामारी के बाद पिछले दो सालों में यहां देशी-विदेशी पर्यटकों की संख्या बढ़ी है। आगामी सीजन में पर्यटकों की संख्या में और इजाफा होने की उम्मीद है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें