फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरिद्वार की धर्मशाला में मिला आयकर रिफंड मामले के आरोपी का शव, हड़कंप

Sun, 16 Jul 2017 03:04 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
शव - फोटो : file photo
विज्ञापन
आयकर रिफंड मामले में आरोपी आनंद वाजपेयी का शव हरिद्वार की एक धर्मशाला में मिलने से हड़कंप मच गया। बताया गया कि मृतक पर भ्रष्टाचार के मामले में सीबीआई जांच चल रही थी।
विज्ञापन


रविवार को हरिद्वार के रेलवे स्टेशन रोड स्थित लखनऊ धर्मशाला के कमरे में आनंद वाजपेयी का शव लटका हुआ मिला। बताया गया कि मृतक आनंद वाजपेयी (40) पुत्र मेहूराम वाजपेयी, निवासी निशादगंज थाना लखनऊ इनकम टैक्स डिपार्टमेंट में संविदा पर कार्यरत था।

आनंद पर भ्रष्टचार के एक मामले में सीबीआई जांच चल रही थी। परिजनों ने बताया कि 11 जुलाई को आनंद ऑफिस जाने की बात कहकर घर से निकला था। और त‌ब से उसका कोई पता नहीं लग पा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

गमछे से पंखे पर लटकी हुई मिली आनंद की लाश

suicide
लखनऊ धर्मशाला के कर्म‌चारियों ने बताया कि आनंद 13 जुलाई को धर्मशाला में रहने आया और किराए पर एक कमरा लिया। इसके बाद 14 जुलाई को वह दिनभर धर्मशाला में नहीं दिखाई दिया। जिसके बाद 16 जुलाई को धर्मशाला प्रबंधक द्वारा पुलिस को फोन पर मामले की सूचना दी गई।

पुलिस ने उसका कमरा खोला गया तो पुलिस को कमरे में आनंद की लाश गमछे से पंखे पर लटकी हुई मिली। मौके से पुलिस ने एक सुसाइड नोट भी बरामद किया है। जिसमें मृतक ने सीबीआई जांच की बात लिखी है।

उसने लिखा है कि वह भ्रष्टाचार के मामले में बेकसूर हैं। उसे फंसाया गया है। इसके साथ ही उसने नोट में दो लोगों पर भ्रष्टाचार के मामले में लिप्त होने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। आनंद के परिजन भी हरिद्वार पहुंच चुके हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें