फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarkashi: गंगोत्री के दो और यमुनोत्री धाम के तीन नवंबर को बंद होंगे कपाट, कल तय होगा समय

Fri, 11 Oct 2024 01:16 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तरकाशी

सार

गंगोत्री धाम के कपाट बंद होने के बाद मां गंगा के दर्शन उनके मायके व शीतकालीन प्रवासस्थल मुखबा में छह माह तक किए जा सकेंगे।
विज्ञापन
गंगोत्री धाम - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चारधामों में प्रमुख गंगोत्री धाम के कपाट शीतकाल के लिए दो नवंबर को अभिजीत मुहूर्त में 12:14 बजे बंद किए जाएंगे, जबकि यमुनोत्री धाम के कपाट तीन नवंबर को बंद किए जाएंगे। यमुनोत्री धाम के कपाट बंद होने का समय विजयादशमी (आज) के दिन तय किए जाएंगे।

विज्ञापन


उधर, गंगोत्री धाम के कपाट बंद होने के बाद मां गंगा के दर्शन उनके मायके व शीतकालीन प्रवासस्थल मुखबा में छह माह तक किए जा सकेंगे। गंगोत्री मंदिर समिति के सचिव सुरेश सेमवाल व कोषाध्यक्ष महेश सेमवाल ने बताया, मां गंगा के गंगोत्री धाम के कपाट शीतकाल के लिए कार्तिक शुक्ल पक्ष प्रतिपदा दो नवंबर को 12:14 मिनट पर अभिजीत मुहूर्त में बंद किए जाएंगे।

ये भी पढ़ें...Cyber Attack In Uttarakhand: डाटा सेंटर और वेबसाइटों का सिक्योरिटी ऑडिट ही नहीं किया गया, अब उठाया ये कदम
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया, कपाट बंदी के बाद मां गंगा की उत्सव डोली श्रद्धालुओं के साथ धाम से अपने शीतकालीन प्रवासस्थल मुखबा (मुखीमठ) के लिए प्रस्थान करेगी। इस दौरान रात्रि विश्राम भगवती मंदिर मारकंडे में होगा। तीन नवंबर को मां गंगा की उत्सव डोली यात्रा अपने मायके व शीतकालीन प्रवासस्थल मुखबा में विराजेगी। उधर, यमुनोत्री धाम के कपाट तीन नवंबर को भैयादूज के पावन पर्व पर बंद किए जाएंगे। यमुनोत्री मंदिर समिति के कोषाध्यक्ष प्यारे लाल उनियाल ने बताया, कपाटबंदी के लिए लग्न मुहूर्त यमुना मंदिर परिसर खरसाली में विजयादशमी पर निकाला जाएगा।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें