पहली नवरात्र के दिन उत्तराखंड के चार धाम में शामिल पवित्र गंगोत्री धाम के कपाट खुलने की तिथि घोषित कर दी गई है। धाम में कपाट विधि-विधान के साथ 28 अप्रैल को दोपहर 12:15 मिनट पर खुलेंगे।
वहीं बताया गया कि यमुनोत्री धाम के कपाट खुलने की तिथि दो अप्रैल को तय की जाएगी। श्री पांच मंदिर समिति गंगोत्री द्वारा जारी प्रेस नोट में बताया गया कि 27 अप्रैल को दोपहर एक बजे श्री गंगा जी की भोग मूर्ति मुखबा (मुखीमठ) से गंगोत्री धाम के लिए रवाना होगी।
28 अप्रैल को 15 गते वैशाख शुक्ल पक्ष, अक्षय तृतीय शुभ बेला, कर्क लग्न, अभीजीत मुहुर्त शुक्रवार को धाम के कपाट आम दर्शनों के लिए खोल दिए जाएंगे।