फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: 1.31 करोड़ रुपये की साइबर ठगी करने वाला गिरोह पटियाला से गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
एसटीएफ की ओर से 1.31 करोड़ रुपये की साइबर ठगी करने वाले तीन आरोपियों को पटियाला से गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों को देहरादून लाकर न्यायालय में पेश किया गया है। उन्हें जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन


एसएसपी एसटीएफ अजय सिंह ने बताया कि गत दिनों श्रीनगर पौड़ी गढ़वाल निवासी एक युवक की ओर से पुलिस को तहरीर देकर बताया गया था कि उनके साथ 1.31 करोड़ रुपये की साइबर ठगी की गई है। आरोपियों ने पीड़ित को निवेश के बाद बड़े लाभ का झांसा दिया था। इससे वे उसकी बातों में आ गए। उन्होंने कई बार में आरोपियों के बताए खाते में पैसे डलवा दिए। ठगों की तलाश के लिए पुलिस टीम का गठन किया गया था। ठगों की तलाश के लिए टीम अलग-अलग जगहों पर छापामारी कर रही थी। बुधवार को पुलिस टीम ने आरोपियों पटियाला से गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों ने पूछताछ में अपना नाम प्रतीक उत्तम, अशीष कुमार और मोहम्मद शरीम बताया है। तीनों महाराष्ट्र के रहने वाले हैं। बृहस्पतिवार को आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन




-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें