गणपति बप्पा की मूर्तियों से सजे बाजार
गणेशोत्सव को लेकर राजधानी दून में बप्पा की मनमोहक मूर्तियों से बाजार सजने लगे हैं। जगह-जगह छोटी-बड़ी दुकानें लगाई गई हैं। जहां तरह-तरह के गणेश की मूर्तियां बिकने के लिए आई हैं। शहर में कई जगह अस्थायी दुकानें लगी हैं। गणपति बप्पा की मूर्ति बनाने और बेचने वालों को आर्डर मिल रहे हैं। मूर्तिकार अलग-अलग डिजाइन और पैटर्न में गणेश प्रतिमा का निर्माण कर रहे हैं। खासकर चकराता रोड और पलटन बाजार में बप्पा की मूर्तियों के बाजार सजे हैं।
ये भी पढ़ें...रेलयात्रियों के लिए खुशखबरी: अब कोटद्वार से आनंद विहार तक चलेगी सीधी एक्सप्रेस ट्रेन, जानिए क्या रहेगा शेड्यूल
16 साल पहले दून में शुरू किया था गणेशोत्सव
मुंबई से करीब 16 साल पहले दून आए परिवारों ने गणेशोत्सव की शुरुआत की थी। इसके बाद से हर साल श्री गणेश उत्सव मंडल रिफाइनरी समिति सराफा बाजार की ओर से धामावाला में गणेशोत्सव भव्य रूप से आयोजित किया जाता है।