फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ganesh chaturthi 2020 : आज घर-घर विराजे विघ्नहर्ता, गणेश भगवान का किया गया महाभिषेक

Sat, 22 Aug 2020 12:34 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
गणेश चतुर्थी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
आज गणेश चतुर्थी मनाई जा रही है। घर-घर गणपति बप्पा विराजे और उनकी विशेष पूजा अर्चना की गई। कोरोना संक्रमण के चलते मंदिरों में सूक्ष्म कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं। इसी के साथ आज से 10 दिन के गणेश महोत्सव का आगाज हो गया है।
विज्ञापन


श्री गणेश मंदिर खुड़बुड़ा मोहल्ला में सुबह गणेश भगवान का महाभिषेक किया गया। विधिवत पूजा अर्चना के बाद श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरण किया गया। श्री सनातन धर्म मंदिर प्रेमनगर में भी गणेश भगवान की विशेष पूजा-अर्चना की गई।

समिति के प्रधान सुभाष माकिन ने बताया कि इस बार कोरोना संक्रमण के चलते बड़ा आयोजन नहीं किया जा रहा है। अन्य मंदिरों व समितियों की ओर से भी सामान्य कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। वहीं भले ही इस बार सार्वजनिक कार्यक्रम न हो रहे हों, लेकिन लोग घरों में महोत्सव मनाने को लेकर खासे उत्साहित हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें