आंधी से पाणा, ईराणी, झींझी, गौंणा, निजमूला, ब्यारा, सैंजी और गाड़ी गांव में छानियों और मकानों को नुकसान हुआ है। आंधी सुबह आठ बजे रुकी। क्षेत्र में संचार सेवा न होने से घटना की सूचना जिला मुख्यालय तक समय पर नहीं पहुंच पाई।
तहसीलदार सोहन सिंह रांगड़ ने बताया कि गौणा गांव के एक ग्रामीण ने आपदा कंट्रोल रूप में घटना की सूचना दी। क्षेत्रीय पटवारी प्रेम प्रकाश गोस्वामी से घटना की जानकारी ली गई। राजस्व टीम को नुकसान का जायजा लेने के लिए क्षेत्र में भेज दिया गया है।