रुड़की में रामपुर-सोनाली नदी के किनारे सब्जी के खेत में परिजनों के साथ गई दो बच्चियों पर जंगली कुत्तों ने हमला कर दिया। घायल दोनों बच्चियों को परिजनों ने सिविल अस्पताल में भर्ती कराया। जहां एक बच्ची की हालत गंभीर बनी हुई है।
मोहनपुर पांडा निवासी सईद ने सोलानी नदी के किनारे सब्जी बोई हुई है। सुबह वह सब्जी लेकर मंडी गया हुआ था। जबकि बच्चे खेत के आसपास खेल रहे थे।
शुक्रवार सुबह 10 बजे कुत्तों का एक झुंड बच्चियों पर टूट पड़ा। इतनी देर में कुत्तों ने फरहीन (11) का मुंह नोचकर लहूलुहान कर दिया। सना पुत्री यूसुफ पर भी कुछ कुत्ते टूट पड़े।