फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘युधिष्ठिर’ ने फहराया उत्तराखंड में BJP की पताका

Tue, 01 Apr 2014 03:47 PM IST
अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
भारतीय जनता पार्टी महानगर की ओर से राजपुर रोड स्थित एक होटल में प्रबुद्ध नागरिक संगोष्ठी का आयोजन किया गया था।
विज्ञापन


मुख्य अतिथि गजेंद्र चौहान
प्रबुद्ध जन जुटे भी 150 से ऊपर, लेकिन इसकी वजह शायद मुख्य अतिथि गजेंद्र चौहान (महाभारत सीरियल में युधिष्ठिर का रोल करने वाले कलाकर) का आकर्षण था।

तभी तो गजेंद्र चौहान के साथ फोटो खिंचा प्रबुद्ध समस्त चिंतन भूल बैठे। इधर चौहान रवाना हुए, उधर प्रबुद्धजनों की भीड़ भी खिसक ली। बाद में बचे केवल 50 ही ने मिशन-272 पर चिंतन किया।

यह ट्रेंड है खतरनाक
वक्ताओं ने प्रबुद्ध वर्ग की चुनाव और मतदान के प्रति घट रही रुचि पर चिंता जाहिर की। दिल्ली का जिक्र करते हुए पार्टी के राष्ट्रीय सह-संयोजक (चिकित्सा प्रकोष्ठ) दिनेश उपाध्याय ने इस ट्रेंड को खतरनाक बताया।
विज्ञापन


अच्छी सरकार चुनने के लिए प्रबुद्ध वर्ग से भी आगे आने की अपील की। देश में महंगाई, भ्रष्टाचार जैसी समस्याओं को उठाते हुए भारतीय जनता पार्टी को सत्ता में लाने और नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाने का संकल्प लिया गया।

सोमवार को आयोजित इस कार्यक्रम का संचालन साधना शर्मा ने किया। इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री नरेश बंसल, डा. आदित्य कुमार, महानगर अध्यक्ष नीलम सहगल, महानगर महामंत्री राजेंद्र नवानी, आदित्य चौहान, आरएस परिहार, हरीश नारंग आदि उपस्थित रहे।

नेता भले बने पर नहीं उतरा ‘महाभारत’ का रंग
अभिनेता गजेंद्र चौहान भले ही भाजपा राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य हों, लेकिन कार्यक्रम में वह पूरी तरह अभिनेता ही नजर आए। ज्यादातर वक्त महाभारत का रंग उनकी बातों में झलका।

बोले, ‘महाभारत में मेरे चार भाई थे। चारों मेरा कहना मानते थे। उम्मीद है आप लोग भी मेरी बात मानोगे। देश में नरेद्र मोदी की सरकार बनाने में योगदान दोगे।

इस रण में अर्जुन के तीरों की नहीं बल्कि जनता के वोट रूपी तीरों की जरूरत है।’ उन्होंने एक-एक कार्यकर्ता से सौ मतदाताओं को तैयार करने की बात दोहराई।

जो होना है वो तो होगा पांचाली...
भाजपा की प्रबुद्ध नागरिक संगोष्ठी में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे गजेंद्र चौहान से उपस्थित जनों ने सुप्रसिद्ध टेलीसीरियल ‘महाभारत’ के डायलाग सुनाने की अपील की। गजेंद्र ने जवाब में पहले वोट के लिए कसम उठाने को कहा।
विज्ञापन


इसके बाद वह डायलाग बोले, ‘...जो होना है वो तो होगा पांचाली, उसे न भीम की गदा रोक सकती है और न अर्जुन के तीर। इसलिए हे पांचाली प्रस्थान करो...’। डायलाग पर मिलीं तालियों से गजेंद्र गदगद नजर आए। भाषण के बाद प्रस्थान कर गए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें