फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

G20 Summit Uttarakhand: चीन व इटली के सदस्य पहुंचे उत्तराखंड, स्वागत में छोलिया नृत्य कर रहे कलाकारों संग झूमे

Tue, 23 May 2023 11:37 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

G20 Summit 2023 Uttarakhand: मेहमानों का सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से स्वागत किया गया। इसके बाद विदेशी मेहमानों का काफिला नरेंद्रनगर की ओर रवाना हो गया। 
विज्ञापन
जी 20 सम्मेलन के लिए देहरादून पहुंचे विदेशी मेहमान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड के नरेंद्रनगर में 24 व 25 मई को होने वाले जी 20 सम्मेलन के लिए विदेशी मेहमानों के आने का सिलसिला शुरू हो गया है। मंगलवार सुबह चीन और इटली के 10 सदस्य देहरादून पहुंचे। जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर मेहमानों को एडीएम रामजी शरण शर्मा रिसीव किया। वहीं, मेहमानों का सांस्कृतिक प्रस्तुतियों व पारंपरिक रूप से तिलक व माला पहनाकर स्वागत किया गया। इसके बाद विदेशी मेहमानों का काफिला नरेंद्रनगर की ओर रवाना हो गया। 

विज्ञापन


G-20 Summit Uttarakhand: बदल गई ओणी गांव की सूरत, जी-20 देशों के डेलीगेट्स 28 को करेंगे दौरा, देखें तस्वीरें

छोलिया दल के साथ विदेशी मेहमान भी जमकर झूमे

छोलिया नृत्य की पारंपरिक वाद्य यंत्रों पर प्रस्तुति दी रहे कलाकारों को देखकर मेहमान खुद को नहीं रोक पाए और महिलाओं के साथ ही पुरुष मेहमानों ने भी उत्तराखंड के गीत-संगीत पर कलाकारों संग सुंदर नृत्य किया। सभी मेहमान एयरपोर्ट पर हुई मेहमाननवाजी से काफी खुश एवं अभिभूत नजर आए। 

विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें