चुनौतियों को पार करने की सीख
सैन्य जीवन में आने वाली चुनौतियों को पार करने की सीख भी कमांडेंट ने दी। कहा कि जितना आप सोचते हैं, उससे कहीं अधिक बार आपके नैतिक साहस की परीक्षा होगी। जैसे-जैसे आप जीवन में आगे बढ़ेंगे, वैसे-वैसे कई भटकाव, प्रलोभन आएंगे लेकिन मजबूत चरित्र वाला एक सच्चा नेता हमेशा धैर्य दिखाएगा और सही रास्ते पर डटा रहेगा। उन्होंने कहा कि अकादमी में उच्चतम दक्षता के साथ शारीरिक और मानसिक रूप से कठिन कार्यों को पूरा करने का प्रशिक्षण दिया गया है।
ये भी पढ़ें...Uttarakhand: यूपीसीएल की बढ़ी चुनौती, 24 घंटे में 10 लाख यूनिट बिजली की मांग और बढ़ी, शुरू हुई कटौती
इन जेंटलमैन कैडेट्स को मिला काबिलियत का इनाम
-ब्रिगेड ऑफ द गार्ड्स मेडल बेस्ट इन सर्विस सब्जेक्ट- दपिंदर दीप सिंह गिल
-राजपूत रेजिमेंट सिल्वर मेडल बेस्ट इन एकेडमिक्स-अनुज सिंह कुशवाह
-जाट रेजिमेंट सिल्वर मेडल बेस्ट इन ओक्यू-अभिमन्यु सिंह
-मोटिवेशन ट्राॅफी-नितेश रावत
-बांग्लादेश ट्राॅफी सर्वश्रेष्ठ विदेशी कैडेट-किंगा लहेंडूप भूटान
-चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ बैनर-कोहिमा कंपनी
-कमांडेंट बैनर-करिअप्पा बटालियन