फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुराचार के बाद बुलाई पंचायत तो हुआ कुछ ऐसा कि मच गया कोहराम, पीएसी तैनात

Wed, 20 Jun 2018 04:45 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, केलाखेड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन

ऊधमसिंहनगर के गांव रामनगर में समुदाय विशेष के दो युवकों पर एक युवती से दुराचार और क्लिपिंग बनाने का आरोप लगाते हुए लोगों ने हंगामा किया। गांव में रखी गई पंचायत में भी दोनों पक्ष भिड़ गए।

विज्ञापन


इस दौरान चाकू लगने से आरोपी युवक घायल हो गया। प्राथमिक इलाज के बाद डॉक्टरों ने उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। घायल का बरेली के अस्पताल में इलाज चल रहा है। वहीं, तनाव को देखते हुए गांव में डेढ़ सेक्सन पीएसी तैनात की गई है।

पुलिस ने युवती की तहरीर पर दो युवकों खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एएसपी जगदीश चंद ने बताया कि मामले की जांच दिनेशपुर के थाना प्रभारी दौलत राम वर्मा को सौंपी गई है। 16 जून को गांव रामनगर क्षेत्र निवासी एक युवती घास लेने खेत पर गई थी। इस दौरान युवती ने दूसरे समाज के दो युवकों पर दुराचार कर क्लिपिंग बनाने का आरोप लगाया। इसका पता चलने पर गांव के गणमान्य लोगों ने सोमवार रात पंचायत बुलाई।

विज्ञापन
विज्ञापन

युवती के भाई ने आरोपी युवक सैफ अली के पेट में चाकू मार दिया

gang rape
इसमें कहासुनी होने के साथ ही विवाद हो गया। बताते हैं कि युवती के भाई ने आरोपी युवक सैफ अली के पेट में चाकू मारकर उसे घायल कर दिया। घायल सैफ अली को स्थानीय अस्पताल में लाया गया। जहां से डॉक्टरों ने उसे रेफर कर दिया। इस मामले को लेकर मंगलवार को भी गांव में तनाव रहा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच-पड़ताल की। मंगलवार शाम युवती ने थाने में तहरीर देकर सैफ अली, नासिर पर दुराचार एवं क्लिपिंग बनाने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया। पुलिस ने आरोपी सैफ अली और नासिर पर धारा 376, 504, 506, 452 और 67 (ए) के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

इधर, ग्राम प्रधान बलबीर कांबोज ने बताया कि उक्त प्रकरण को निपटाने के लिए उनकी चौपाल पर पंचायत रखी गई थी, लेकिन विवाद हो गया। सैफ अली शादीशुदा बताया गया है। सूत्र बताते हैं कि पुलिस युवती के भाई और दूसरे आरोपी युवक को उठाकर पूछताछ कर रही है।

बुधवार को होगा युवती का मेडिकल परीक्षण
केलाखेड़ा थाना प्रभारी वीरेंद्र रमोला ने बताया कि युवती का बुधवार को मेडिकल परीक्षण कराया जाएगा। सुरक्षा की दृष्टि से गांव में पुलिस बल तैनात किया गया है। इधर, ग्रामीणों ने बताया कि सात जून को भी पंचायत में मारपीट में सलीम घायल हो गया। उसकी इलाज के दौरान मेरठ में मौत हो गई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें