फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदरीनाथ जा रहे तीर्थयात्रियों से अवैध वसूली, सामने आया ठगी का नया चेहरा

Thu, 07 Sep 2017 06:25 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गोपेश्वर
विज्ञापन
pilgrims in uttarakhand - फोटो : amarujala
विज्ञापन
बदरीनाथ जा रहे तीर्थयात्रियों से अवैध वसूली की जा रही है। भूस्‍खलन के चलते रास्ते बंद होने से तीर्थयात्रीगण लोकल वाहनों में सवारी करने को मजबूर हैं, ऐसे में वे ही उनसे ठगी करके मोटी रकम वसूल रहे हैं। कैसे, जानिए इस पड़ताल में...
विज्ञापन


इन दिनों बदरीनाथ हाईवे लामबगड़ में बार-बार बंद हो रहा है, जिससे तीर्थयात्री अपने वाहनों को लामबगड़ में ही छोड़कर तीन किलोमीटर तक पैदल चलने के बाद लामबगड़ बाजार पहुंच रहे हैं।

यहां खड़े अधिकांश वाहन बदरीनाथ तक जाने के लिए बुकिंग के लिए 1000 से 1200 रुपये ले रहे हैं, जबकि यहां बुकिंग के 600 रुपये निर्धारित है। किराया भी मनमाना लिया जा रहा है।
विज्ञापन


टैक्सी यूनियन अध्यक्ष तीजेंद्र चौहान का कहना है कि कुछ वाहन चालकों की ओर से मनमाना किराया वसूलने की शिकायतें मिली थी, जिसके बाद चालकों को हिदायत दी गई थी। बाहरी क्षेत्र के वाहन चालक तीर्थयात्रियों से अधिक किराया वसूल रहे थे, जिन्हें हटा दिया गया था।
विज्ञापन

इधर, बदरीनाथ थानाध्यक्ष दीपक रावत का कहना है कि तीर्थयात्रियों की ओर से अधिक किराया वसूलने की शिकायत पर संबंधित वाहन को सीज कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें