फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सहेली की बर्डथे पार्टी में गई युवती से उसके भाई ने किया दुराचार, रातभर कमरे में तड़पती रही पीड़िता

Thu, 01 Nov 2018 08:32 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
rape
विज्ञापन

सहेली की बर्थडे पार्टी में गई युवती से एक युवक ने दुष्कर्म किया। आरोपी पीड़िता की सहेली का मुंह बोला भाई बताया जा रहा है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया।

विज्ञापन


इसके बाद पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। मामला कैंट थाना क्षेत्र का है। मंगलवार शाम प्रेमनगर थाना क्षेत्र निवासी एक युवती ने पुलिस को बताया कि वह एक बेकरी में काम करती है।

उसके साथ कैंट थाना क्षेत्र की एक युवती भी काम पर जाती है। 28 अक्तूबर को उसकी सहेली का जन्मदिन था, जिसमें वह भी गई थी। इस दौरान पार्टी में जब ज्यादा रात हो गई तो वह सहेली के घर पर ही रुक गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

कमरे में अकेला देख बिगड़ी नियत

खाना खाने के बाद जब सब लोग अपने अपने कमरों में सोने चले गए तो इसका फायदा उठाकर सहेली का मुंह बोला भाई दीपक उसके कमरे में आ गया।

यहां उसने शोर मचाने की कोशिश की तो दीपक ने उसके मुंह पर हाथ रख दिया। इसके बाद दीपक ने युवती के साथ दुष्कर्म किया और उसे जान से मारने की धमकी देकर चुप करा दिया।

इंस्पेक्टर कैंट अरुण कुमार सैनी ने बताया कि युवती की शिकायत पर दीपक के खिलाफ दुष्कर्म के आरोप में मुकदमा दर्ज कर लिया गया। बुधवार को उसे राजेंद्र नगर से गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें