सुपर स्पेशलिस्ट से बच्चों का फ्री इलाज कराने की सुविधा उपलब्ध है। एनआरएचएम की योजना के तहत शून्य से लेकर 18 साल तक की उम्र के गंभीर रोगियों का इलाज मैक्स अस्पताल में होगा। बाल रोगियों को सरकारी अस्पताल से मैक्स के लिए रिफर कराना होगा।
महिला दून अस्पताल के एनआईसीयू से चार बालरोगियों को मैक्स अस्पताल रिफर किया गया है। दून महिला अस्पताल की मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डा. अर्चना श्रीवास्तव ने बताया कि एक नवजात की सांस और खाने की नली जुड़ी हुई थी। एक बच्चे की आंत छाती में घुस गई थी। आंत ने हार्ट को एक कोने में धकेल दिया। रोगी के एक फेफड़ा था वह भी दब रहा था।
सभी रोगी ठीक हैं
रोगी को कुछ दिन वेंटीलेटर पर रखा गया। इसके बाद एनआरएचएम की योजना के तहत मैक्स रिफर कर दिया गया। सभी रोगी ठीक हैं। कालसी की गुड्डी, पटेलनगर की मनीषा, कांवली रोड की कविता के नवजात योजना के मैक्स रिफर किए गए। डा अर्चना ने बताया कि इस योजना से लाभान्वित होने के लिए स्कूलों से भी रोगी अस्पताल रिफर किए जा सकते हैं।
खबर पर राय देने के लिए यहां क्लिक करें