Iहरिद्वार कुंभ-2027 में श्रद्धालुओं को बड़े स्तर पर निशुल्क नेत्र चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। इसके तहत 1.5 लाख श्रद्धालुओं की आंखों की जांच, एक लाख लोगों को निशुल्क चश्मे वितरित करने और 10 हजार लोगों के नेत्र ऑपरेशन का लक्ष्य रखा गया है। इसके लिए 12 जनवरी से 25 फरवरी तक 45 दिवसीय नेत्र चिकित्सा महाशिविर आयोजित किया जाएगा। शिविर में मरीजों को निशुल्क दवाएं भी उपलब्ध कराई जाएंगी।I
Iमुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को राजकीय दून मेडिकल कॉलेज में नेत्र कुंभ-2027 के शंखनाद कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। उन्होंने कहा कि कुंभ में देश-दुनिया से आने वाले श्रद्धालुओं को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता है। नेत्र कुंभ के माध्यम से ऐसे लोगों तक निशुल्क चिकित्सा सुविधाएं पहुंचेंगी, जो आर्थिक अभाव या अन्य कारणों से अपनी आंखों की जांच और उपचार नहीं करा पाते हैं।I
Iमुख्यमंत्री ने कहा कि नेत्र जांच के साथ चश्मों का वितरण और ऑपरेशन की व्यवस्था हजारों लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाएगी। उन्होंने आयोजन समिति और सहयोगी संस्थाओं के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि सेवा, सहयोग और परोपकार हमारी सनातन संस्कृति की महत्वपूर्ण परंपराएं हैं।I
Iउन्होंने आयोजन समिति को आश्वस्त किया कि नेत्र कुंभ की सफलता के लिए राज्य सरकार और कुंभ मेला प्रशासन हर संभव सहयोग प्रदान करेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि कुंभ केवल आस्था और आध्यात्मिक चेतना का पर्व नहीं, बल्कि सेवा और सामाजिक समरसता का भी महापर्व है। कार्यक्रम में स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल, हंस फाउंडेशन की संस्थापक माता मंगला, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पश्चिमी उत्तर प्रदेश क्षेत्र के क्षेत्र प्रचारक महेंद्र कुमार, सक्षम के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रो. दयाल सिंह पंवार, नेत्र कुंभ आयोजन समिति के अध्यक्ष डॉ. संदीप जैन सहित विभिन्न स्वयंसेवी संस्थाओं के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।I
I45 दिवसीय नेत्र चिकित्सा महाशिविर I
Iहरिद्वार कुंभ-2027 के दौरान 12 जनवरी से 25 फरवरी तक आयोजित होने वाले 45 दिवसीय नेत्र चिकित्सा महाशिविर में 1.5 लाख श्रद्धालुओं की निशुल्क आंखों की जांच की जाएगी। इसके साथ एक लाख चश्मे वितरित किए जाएंगे और 10 हजार लोगों के नेत्र ऑपरेशन किए जाएंगे। शिविर में आवश्यक दवाएं भी निशुल्क उपलब्ध रहेंगी।I