फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब कॉर्बेट नेशनल पार्क में पर्यटकों को मिलेगी फ्री एंट्री, लेकिन इसके लिए पूरी करनी होगी यह शर्त

Wed, 09 May 2018 05:19 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रामनगर (नैनीताल)
विज्ञापन
1 of 6
corbett tiger reserve - फोटो : google
अगर आप इस क्राइटेरिया में आते हैं तो कॉर्बेट नेशनल पार्क में फ्री एंटी मिल सकती है। उत्तराखंड वन मंत्री ने देशभर के पर्यटकों को सौगात दी है।
 
विज्ञापन

2 of 6
हरक सिंह रावत - फोटो : ANI
कार्बेट पार्क में अब उत्तराखंड के वरिष्ठ नागरिकों और देश के 12 साल तक के बच्चों को मुफ्त प्रवेश मिलेगा। यह जानकारी उत्तराखंड वन मंत्री डॉ. हरक सिंह रावत ने टाइगर कंजर्वेशन फाउंडेशन फॉर सीटीआर की शासी निकाय की बैठक में हिस्सा लेने के बाद मंगलवार को पत्रकार वार्ता में की। उन्होंने बताया कि कॉर्बेट नेशनल पार्क फाउंडेशन की चौथी बैठक में पर्यटकों से लिए जाने वाले प्रवेश शुल्क की तीन कैटेगरी बनाई गई। इसके तहत उत्तराखंड के निवासियों से 200 रुपये प्रति व्यक्ति, अन्य राज्यों के पर्यटकों से 500 रुपये और विदेशी पर्यटकों से 1000 रुपये प्रवेश शुल्क लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि 12 साल तक के सभी भारतीय बच्चों और राज्य के वरिष्ठ नागरिकों से कार्बेट पार्क घूमने का शुल्क नहीं लिया जाएगा।



 
विज्ञापन

3 of 6
demo pic
वन मंत्री हरक सिंह रावत ने बताया कि पूरे प्रदेश की अब एक ही फाउंडेशन होगी, जो फाउंडेशन फॉर वाइल्ड लाइफ कंजर्वेशन ऑफ उत्तराखंड के नाम से जानी जाएगी। इसके अध्यक्ष वनमंत्री और सचिव मुख्य वन्यजीव प्रतिपालक होंगे। कॉर्बेट पार्क में इसके अध्यक्ष निदेशक और सचिव उपनिदेशक होंगे। अन्य प्रभागों में डीएफओ अध्यक्ष और एसडीओ सचिव नामित किए गए हैं। इस फाउंडेशन में रामनगर, कोटद्वार, सल्ट विधायक भी सदस्य हैं। अब दो तीन विधायकों को विधानसभा से सदस्य बनने के लिए मांगा जाएगा। वहीं, पार्क के प्रवेश द्वारों का भी जीर्णोद्धार किया जाएगा।   
 

4 of 6
नैनीताल हाईकोर्ट - फोटो : PTI
उच्च न्यायालय के निर्देशानुसार अब कार्बेट पार्क से प्राप्त आय को शत प्रतिशत पार्क के लिए खर्च किया जाएगा। जबकि, पहले केवल 20 प्रतिशत राशि ही पार्क प्रशासन को खर्च के लिए मिलती थी और बाकी 80 प्रतिशत धनराशि प्रदेश सरकार के लिए राजस्व के रूप चली जाती थी। अब इस सारी धनराशि से पार्क की व्यवस्था और सुरक्षा पहले के मुकाबले पुख्ता होगी।

 
विज्ञापन

5 of 6
कॉर्बेट नेशनल पार्क - फोटो : अमरउजाला
डा. हरक सिंह  रावत ने बताया कि कार्बेट पार्क घूमने आने वाले सैलानियों को हाथी पर जंगल का नजारा दिखाया जाएगा। इसके लिए 10 हाथी कर्नाटक से मंगाए जाएंगे और सीटीआर के आसपास के क्षेत्र के लोगों को रोजगार देने के लिए विभाग 50 जिप्सी वाहन परमिट जारी करेगा। साथ ही 25 गाइडों को भी स्थानीय स्तर पर रोजगार दिया जाएगा। रावत ने कहा कि जब विभाग के पास आय का पूरा हिस्सा होगा तो वन चौकियों के आसपास सोलर फेंसिंग और बोर कराकर जंगल में वन्यजीवों को पानी उपलब्ध कराया जा सकेगा। वहीं, रात्रि विश्राम भी तीन दरों 2 हजार, 4 हजार और 8 हजार रुपये कर दिया गया है। हाउस कीपिंग जो 600 रुपये हुआ करती थी, उसे हटा दिया गया है। जीएसटी अलग से देय होगी।  

 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
money
वन्यजीवों के  संरक्षण पर कार्य करने वाले होंगे पुरस्कृत
वन्यजीव के संरक्षण के लिए कार्य करने वालों को प्रथम पुरस्कार के रूप में 1 लाख, द्वितीय पुरस्कार के रूप में 50 हजार और तृतीय पुरस्कार के रूप में 25 हजार रुपये दिए जाएंगे। इसके साथ ही ड्यूटी के दौरान मारे गए वनकर्मियों को कंजर्वेशन की तरफ से 5 लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी। पत्रकार वार्ता के दौरान मुख्य वन्य जीव प्रतिपालक डीबीएस खाती, कार्बेट टाइगर रिजर्व के डायरेक्टर सुरेंद्र मेहरा, उपनिदेशक अमित वर्मा, डीएफओ नेहा वर्मा आदि उपस्थित थे।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें