आईआरसीटीसी ने भारत दर्शन के लिए एक स्पेशल पैकेज पेश किया है। जिसमें आप महज सात हजार के खर्चे पर भारत घूम सकते हैं। इसके लिए बुकिंग 9 मई यानी आज से शुरू हो गई है। आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर जाकर आप टिकट बुक कर सकते हैं।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 4
rishikesh
- फोटो : demo
इस पैकेज में मथुरा, आगरा, हरिद्वार, ऋषिकेश, अमृतसर और वैष्णोदेवी ले जाया जाएगा। 9 मई से शुरू होकर16 मई को यह टूर खत्म होगा। साबरमति, आनंद, राजकोट, सुरेंद्रनगर, विरमगाम, वडोदरा, गोधरा और रतलाम स्टेशन से आप ट्रेन ले सकते हैं।
विज्ञापन
3 of 4
वेबसाइट के माध्यम से रुपये जमा करके बुकिंग कराई जा सकेगी
आईआरसीटीसी पर ऑनलाइन टिकट बुकिंग के वक्त इस पैकेज का कोड WZBD227 यूज करें। वेबसाइट के अलावा आईआरसीटीसी के जोनल ऑफिस और रीजनल ऑफिस से भी बुकिंग की जा सकती है। यात्रियों को एक आईडी अपने पास रखनी होगी।
इस पूरे पैकेज के लिए आपको 7560 रुपए प्रति व्यक्ति देने होंगे। पैकेज में स्लीपर क्लास के लिए रिजर्वेशन होगा। यात्री को ब्रेकफास्ट, लंच और डिनर भी दिया जाएगा। रात को रुकने, टूरिस्ट प्लेस पर घुमाने के लिए बस, सुरक्षा आदि सभी रेलवे की तरफ से होगा।