ये पात्रता जरूरी
आवेदक ओबीसी या एससी श्रेणी का हो। उसके परिवार की वार्षिक आय आठ लाख रुपये से अधिक न हो। स्नातक में कम से कम 50 प्रतिशत अंक हासिल किए हों। दाखिले के लिए सीईटी पास होना जरूरी है।
ये भी पढ़ें...उत्तराखंड: MBBS की पढ़ाई में हिंदी पाठ्यक्रम इसी सत्र से लागू, स्वास्थ्य मंत्री बोले-अंतिम चरण में तैयारी
100 अंकों की होगी परीक्षा
निशुल्क कोचिंग के लिए 100 अंकों की परीक्षा होगी, जिसमें बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे। सही जवाब देने पर दो अंक मिलेंगे जबकि चार गलत जवाब देने पर एक अंक काट लिया जाएगा। आवेदकों से जनरल इंग्लिश, जनरल हिंदी, हिस्ट्री, पॉलिटी, इकोनॉमी, कल्चर, जियोग्राफी, जनरल साइंस एंड एनवायरमेंट, रीजनिंग व मेंटल एबिलिटी से सवाल पूछे जाएंगे।
ऑनलाइन आवेदन व अन्य जानकारी यहां देखें- http://www.hnbgu.ac.in/