फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुर्गम गांवों व स्कूलों के नौनिहाल भी ले सकेंगे फ्री कोचिंग 

Thu, 04 Jan 2018 03:37 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुद्रप्रयाग
विज्ञापन
बच्चों को भी मेडिकल, इंजीनियरिंग की कोचिंग दी जाएगी
विज्ञापन

अब, दूर-दराज के गांवों और दुर्गम स्कूलों में पढ़ रहे मेधावी बच्चों को भी मेडिकल, इंजीनियरिंग की कोचिंग दी जाएगी। इन छात्र-छात्राओं को नगरीय स्कूलों में प्रवेश दिलाया जाएगा और इनकी पढ़ाई का खर्चा प्रशासन व विभाग वहन करेगा।

विज्ञापन

 
शिक्षा के क्षेत्र में जनपद को मॉडल बनाने में जुटे डीएम मंगेश घिल्डियाल ने एक और अभिनव पहल की है। उन्होंने दूरस्थ गौंडार, रांसी, उनियाणा, बुरूवा, चौमासी, चिलौंड सहित रानीगढ़, धनपुर, बच्छणस्यूं, जखोली ब्लाक के दुर्गम से दुर्गम स्कूलों में जूनियर व हाईस्कूल कक्षाओं में 65 से 70 फीसदी अंक प्राप्त करने वाले अध्ययनतर मेधावी छात्र-छात्राओं को चिह्नित करने का निर्णय लिया है।

चयनित बच्चों को वार्षिक व बोर्ड परीक्षाओं के बाद मेडिकल, इंजीनियरिंग, सिविल सेवा और एनडीए आदि प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए ऑफ और ऑन लाइन कोचिंग दी जाएगी। ये बच्चे नियमित रूप से कोचिंग ले सकेंगे, इसके लिए शिक्षा विभाग व प्रशासन की मदद से जीआईसी गुप्तकाशी, अगस्तयमुनि व रुद्रप्रयाग में हाईस्कूल व इंटर कक्षाओं में प्रवेश दिलाया जाएगा। इन छात्र-छात्राओं के रहने, भोजन और पढ़ने की व्यवस्था के लिए शिक्षा सहित अन्य विभागों से सहयोग लिया जाएगा।
विज्ञापन


बता दें कि जिलाधिकारी के प्रयास और शिक्षा व एनआईसी के सहयोग से बीते 2 जनवरी से जीआईसी रुद्रप्रयाग, गुप्तकाशी और अगस्तयमुनि में मेडिकल व इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा तैयारी को लेकर दो वर्षीय पाठ्यक्रम ऑन लाइन नि:शुल्क कोचिंग शुरू हो गई है। यहां कोबीबो कंपनी द्वारा इंटर स्तर के 90 छात्र-छात्राओं को गणित, भौतिकी, रसायन व अन्य विषयों की ऑन लाइन पढ़ाई कराई जा रही है। समय-समय पर विषय विशेषज्ञ यहां पहुंचकर बच्चों की विषय पाठ्यक्रम संबंधित शंकाओं का निस्तारण भी करेंगे। 

हमारे नगर क्षेत्र सहित दुर्गम गांवों व स्कूलों के बच्चों को भी आधुनिक सुविधाओं के हिसाब से पाठ्यक्रम व प्रतियोगी परीक्षा तैयारियों का मौका मिले, इसी को लेकर ऑन लाइन कोचिंग शुरू की गई है। दुर्गम क्षेत्रों में मेधावियों की खोज के लिए शिक्षा विभाग को निर्देशित कर दिया गया है। चयनित बच्चों को नए शिक्षण सत्र से कोचिंग दी जाएगी साथ ही उनका नगरीय स्कूलों में अधिकाधिक प्रवेश हो, हरसंभव प्रयास किए जाएंगे
विज्ञापन

- मंगेश घिल्डियाल, डीएम रुद्रप्रयाग

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें