फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

8 से शुरु होगी बुजुर्गों की निशुल्क चारधाम यात्रा

Thu, 05 Jun 2014 02:00 PM IST
अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तराखंड के 65 वर्ष और इससे अधिक उम्र के बुजुर्गों को निशुल्क चारधाम यात्रा कराई जाएगी।
विज्ञापन


वरिष्ठ नागरिकों का फोटो पहचान पत्र बनेगा
इस संबंध में जिलाधिकारी बीवीआरसी पुरुषोत्तम ने परिवहन, पर्यटन विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की। इस मौके पर बताया गया कि वरिष्ठ नागरिकों का फोटो पहचान पत्र बनेगा।

वे बस से निशुल्क यात्रा करेंगे। 8 जून को बद्रीनाथ धाम के लिए पहली बस रवाना होगी। जिलाधिकारी ने बताया कि चारधाम यात्रा पर जाने के इच्छुक वरिष्ठ नागरिक क्षेत्रीय पर्यटन कार्यालय देहरादून में आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन


उन्होंने क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारी को निर्देश दिए कि यात्रा को सफल बनाने के लिए प्रमुख स्थानों पर होर्डिंग और बैनर लगाकर प्रचार-प्रसार किया जाए। श्रद्धालुओं को दिए जाने वाले पास यात्रा की समाप्ति पर जारी कर्ता कार्यालय में वापस जमा करने होंगे।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि इस योजना का लाभ पहले आओ और पहले पाओ के आधार पर दिया जाएगा। इस योजना का लाभ एक व्यक्ति एक ही बार ले सकता है।

बैठक में सीडीओ आलोक पांडेय, एसडीएम सदर मोहन सिंह बर्निया, क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारी वाईएस गंगवार, सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी राम प्रकाश राठौर मौजूद रहे।

कॉल करें
ऋषिकेश कार्यालय (टोल फ्री नंबर)- 18001804145
क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारी- 9412998507
संभागीय परिवहन अधिकारी- 9411112160
परिवहन कार्यालय- 0135-2743432
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें