फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पढेंगी बेटियां तो मुफ्त साइकिल देगी सरकार

Mon, 31 Aug 2015 01:55 PM IST
ब्यरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
बालिकाओं को पढ़ाओ और मुफ्त साइकिल पाओ, सरकार की ओर से बालिकाओं के लिए बालिका शिक्षा प्रोत्साहन योजना शुरू की गई है। इसके तहत सरकारी एवं अशासकीय विद्यालयों में नवीं कक्षा में एडमिशन लेने वाली छात्रा को मुफ्त साइकिल दी जा रही है। मैदानी जिलों में छात्राओं को साइकिल एवं पर्वतीय जिलों में साइकिल की कीमत के बराबर धनराशि की एफडी दी जाती है।
विज्ञापन


ऐसे मिलना है योजना का लाभ
नवीं कक्षा में दाखिला लेने वाली सरकारी एवं अशासकीय विद्यालयों की छात्राएं इसके लिए पात्र हैं। स्कूल की ओर से ऐसी छात्राओं की सूची तैयार कर राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान को भेजी जाती है।

इतना मिलता है लाभ  
मैदानी जिलों में मुफ्त साइकिल के तहत छात्राओं को साइकिल या फिर 2850 रुपये का चेक दिया जा रहा है। वहीं पर्वतीय जिलों की छात्राओं को इतनी धनराशि की एफडी दी रही है, जो इंटर पास होने के बाद प्राप्त हो सकेगी।
विज्ञापन


युवाओं, विद्यार्थियों, वृद्ध, विकलांग, महिलाओं, विधवाओं और कलाकारों सहित समाज के विभिन्न वर्गों के लिए केंद्र एवं राज्य सरकार की ओर से कई कल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही हैं, लेकिन जानकारी के अभाव में इन योजनाओं का लाभ लोगों को नहीं मिल पा रहा है। अमर उजाला ऐसी योजनाओं को शृंखलाबद्ध तरीके से प्रकाशित कर रहा है। आप इन योजनाओं के बारे में जानकर इसका लाभ उठा सकते हैं।
विज्ञापन


जानकारी के लिए यहां संपर्क कर सकते हैं-
ई-मेल: bsbora@ddn.amarujala.com
मोबाइल नंबर: 9675202099
सुबह दस से 11 बजे के बीच ही फोन करें
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें