इस करार के तहत बीमा और अन्य सुविधाओं को लेकर भी विशेष प्रावधान किए गए हैं। अपर पुलिस महानिदेशक राम सिंह मीणा के अनुसार इस व्यवस्था के अंतर्गत एसबीआई में सैलरी अकाउंट होने पर किसी भी प्रकार की दुर्घटना में मृत्यु होने पर पुलिसकर्मियों के परिजनों को 25 लाख रुपये का क्लेम दिया जाएगा।
इसके लिए पुलिसकर्मियों के वेतन से किसी प्रकार का अंशदान नहीं लिया जाएगा। बैठक में पुलिस उपमहानिरीक्षक जीएस मर्तोलिया, सहायक पुलिस महानिरीक्षक दलीप सिंह कुंवर और स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के उप महाप्रबंधक सुबीर कुमार सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।