फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: मर्चेंट नेवी में नौकरी के नाम पर 4.60 लाख रुपये की ठगी

विज्ञापन
विज्ञापन
जालसाजों ने हिमाचल प्रदेश के एक व्यक्ति को उनके बेटे की मर्चेंट नेवी में नौकरी लगवाने के नाम पर ठग लिया। उनसे अलग-अलग तारीखों में कुल 4.60 लाख रुपये ले लिए गए। इस प्रकरण में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


ठगी का शिकार हिमाचल प्रदेश के जिला कांगड़ा के ज्वालामुखी निवासी अजय कुमार वैद हुए हैं। उन्होंने पटेलनगर पुलिस को शिकायत में बताया कि उनके बेटे शुभम ने मरीन विषय में बीटेक किया है। इसके बाद शुभम ने वर्ष 2021 में निरंजनपुर स्थित पैसेफिक स्टार नेविगेशन शिपिंग कंपनी में नौकरी के लिए आवेदन किया। इस कंपनी का संचालन रोहित कुमार और प्रशांत कुमार करते हैं। उन्होंने नौकरी दिलाने के लिए अजय कुमार वैद से 4.60 लाख रुपये लिए।
कई महीने बीत जाने के बाद भी नौकरी नहीं लगी। इससे पहले शुभम का मेडिकल तक करा लिया गया था। आरोपियों से जब उन्होंने अपने पैसे वापस मांगे तो उन्होंने एक चेक थमा दिया। यह चेक भी बाउंस हो गया। एसएचओ पटेलनगर सूर्यभूषण नेगी ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें