उत्तरकाशी से केदारनाथ के लिए ऑनलाइन हवाई टिकट बुक कराने के नाम पर एक व्यक्ति से चार लाख से अधिक की ठगी हुई है। पीड़ित की तहरीर के बाद कैंट पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
कैंट पुलिस को पीड़ित देवीदास बलिहारी निवासी कैंट ने बताया कि उन्होंने देहरादून से केदारनाथ हवाई यात्रा के लिए देहरादून ट्रैवलर्स से ऑनलाइन टिकट बुक कराए थे। इसके लिए उन्होंने 4,01760 रुपये का भुगतान किया था। जब जांच की गई तो सभी टिकट फर्जी पाए गए। कैंट प्रभारी इंस्पेक्टर गिरीश चंद शर्मा ने बताया कि शिकायत के बाद मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।I