फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: खाता बंद होने के बाद भी ठगी,पीड़ित लगाता रह गया गुहार, बैंक कर्मियों ने नहीं की कार्रवाई

Tue, 25 Aug 2026 02:18 PM IST
Renu Saklani संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार

सार

खाता बंद होने के बाद भी एक व्यक्ति के साथ ठगी हो गई। पीड़ित खाताधारक ने शिकायत भी की, लेकिन बैंक कर्मियों ने कार्रवाई नहीं की।

विज्ञापन
ऑनलाइन धोखाधड़ी - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कनखल निवासी प्रमोद कुमार गुप्ता साइबर ठगी का शिकार हो गए हैं। उनके बैंक खाते से पहले 2 लाख 14 हजार रुपये निकाले गए। खाता पूरी तरह बंद होने के बावजूद अगले दिन 94 हजार रुपये की दोबारा निकासी हो गई। इस मामले की जानकारी होने पर उन्होंने बैंक के अधिकारियों से वार्ता की, लेकिन उन्होंने बिना किसी समाधान के पहले तो ट्रांजेक्शन हिस्ट्री देने के लिए करीब 100 रुपये वसूले। वहीं, एक दूसरे कर्मचारी ने ठगी होने के बाद प्रमोद कुमार से दो लाख की एफडी इसलिए करा लिया कि वह जल्द मामले में कार्रवाई करा देगा।

बैंक की इस प्रक्रिया और खाताधारक की समस्या की अनदेखी को लेकर अब प्रमोद कुमार गुप्ता कोर्ट में अपील किए हैं। उन्होंने बताया कि 13 अगस्त 2026 को शाम पांच बजे ट्रेकोन कोरियर कंपनी से फोन आया था। फोन करने वाले ने कोरियर के लिए पता गलत होने का बहाना बनाया। उसने एक एप डाउनलोड करने को कहा, जिसे गुप्ता ने मना कर दिया। इसके तुरंत बाद उनका फोन पूरी तरह बंद हो गया।

खाते से दोबारा 94 हजार रुपये निकाल लिए गए

विज्ञापन

प्रमोद कुमार गुप्ता का कहना है कि सिम दूसरे फोन में डालने पर बैंक से 94 हजार और 1 लाख 20 हजार रुपये निकलने का संदेश मिला। उन्होंने तत्काल बैंक ग्राहक सेवा पर फोन कर खाता और डेबिट कार्ड बंद करवा दिया। उन्होंने साइबर सेल के हेल्पलाइन नंबर 1930 पर भी शिकायत की। हरिद्वार साइबर सेल ने उनकी शिकायत दर्ज कर ली। अगले दिन 14 अगस्त को प्रमोद कुमार गुप्ता बैंक गए। बैंक अधिकारियों ने उन्हें बताया कि पैसे वापस आ गए हैं, लेकिन लेनदेन पर रोक है। हालांकि, बैंक स्टेटमेंट देखने पर उन्हें मालूम हुआ कि खाते से दोबारा 94 हजार रुपये निकाल लिए गए थे।

ये भी पढे़ं...फटाफट इश्क में कई रिस्क:  दोस्ती-प्यार के रिश्ते अब कुछ क्लिक की दूरी पर, पहले पहचान, फिर भरोसा, आखिर में अपराध

अब प्रमोद कुमार गुप्ता का आरोप है कि 13 अगस्त को खाते से पूरी तरह लेनदेन बंद करने के बाद यह निकासी कैसे हुई। उन्होंने कहा कि यदि बैंक कर्मी इसमें लिप्त हैं तो इसकी भी जांच होनी चाहिए। वरना वह कोर्ट से न्याय का इंतजार करेंगे। उन्होंने कहा कि बैंक के प्रबंधन से वह मिलने का प्रयास करते रहे, लेकिन कर्मचारी उन्हें बहकावे में लेकर केवल एफडी कराने और अन्य योजनाएं बताने में व्यस्त हैं। उन्होंने इस प्रकरण में साइबर सेल से मदद की गुहार लगाई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें