फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नकली दारोगा ने बेरोजगारों को बनाया बेवकूफ

Mon, 28 Jul 2014 04:51 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के उप निरीक्षक का जाली आईकार्ड बनाकर एक ठग ने नौकरी दिलाने के नाम पर दो युवकों से करीब डेढ़ लाख रुपए ठग लिए।
विज्ञापन


एसपी सिटी ने किया मामले का खुलासा
शिकायत पर देहरादून पुलिस ने नकली दारोगा को गिरफ्तार कर आईकार्ड और रुपए बरामद कर लिए। रविवार को आयोजित पत्रकार वार्ता में एसपी सिटी अजय सिंह ने इस मामले का खुलासा किया।

बुल्लावाला निवासी राहुल पुत्र बाली ने दो दिन पहले पुलिस से इस संबंध में शिकायत की थी।

राहुल ने पुलिस को बताया था कि कुछ दिन पहले मिले राणा प्रताप नाम के एक व्यक्ति ने खुद को नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो का सब इंस्पेक्टर बताते हुए इसी विभाग में दो लाख रुपए में नौकरी दिलाने का दावा किया था।
विज्ञापन


उसने अपना आईकार्ड भी दिखाया था। बात तय होने पर राहुल ने उसे 24 हजार रुपए दे दिए। लेकिन बाद में शक हुआ तो उसने मयूर विहार चौकी पुलिस को सूचना दी।

चौकी प्रभारी पर भी रौब गांठने लगा नकली दारोगा
चौकी प्रभारी राजेश्वर सिंह तत्काल अंबेडकर कॉलोनी, डालनवाला पहुंचे और आरोपी को पकड़ लिया। आरोपी खुद को दारोगा बताते हुए चौकी प्रभारी पर भी रौब गांठने लगा।
विज्ञापन


चौकी प्रभारी उसे नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ले गए, जहां उसका झूठ पकड़ा गया। एसपी सिटी ने बताया कि आरोपी ने बुल्लावाला के ही अमित से उसके भाई को नौकरी दिलाने के बहाने एक लाख 20 हजार रुपए ठगे हैं।

पुलिस ने मुकदमा दर्ज करने के बाद आरोपी को कोर्ट में पेश किया और उसे रिमांड पर लेने का आवेदन किया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें