फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देहरादून: बुजुर्ग को टक्कर मार एक लाख रुपये ले उड़ा साइकिल सवार

Mon, 21 Oct 2019 02:26 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

  • आढ़त बाजार में सोमवार दोपहर सरेआम वारदात
  • सीसीटीवी फुटेज से पुलिस को मिले अहम सुराग
विज्ञापन
सीसीटीवी फुटेज चेक करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रोजमर्रा की तरह बैंक में कैश जमा कराने जा रहे एक बुुजुर्ग मुंशी को आढ़त बाजार में एक साइकिल सवार ने टक्कर मार कर उनकी जेब से एक लाख रुपये उड़ा लिए। बुजुर्ग ने शोर तो नहीं मचाया, लेकिन कुछ दूर तक आरोपी का पीछा किया। लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला। अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाल कर आरोपी का सुराग मिलने का दावा किया है। 

विज्ञापन


आढ़त बाजार स्थित रोशनलाल-गुरुबख्श सिंह एंड संस की फर्म में जगदीश प्रसाद बतौर मुंशी तैनात है। सोमवार दोपहर करीब साढ़े 12 बजे वह एक लाख रुपये और चेक बुक पेंट की जेब में रखकर पास स्थित एचडीएफसी की शाखा में जमा कराने पैदल जा रहे थे। इसी दौरान विपरीत दिशा से आए साइकिल सवार व्यक्ति ने उन्हें टक्कर मार दी। जिससे वह सड़क पर गिर गए।

साइकिल सवार ने जगदीश को यह कहकर उठाया कि बाबूजी देखकर चला करो। इसी बीच साइकिल सवार ने सफाई से उनकी जेब से कैश साफ कर दिया। बुजुर्ग जगदीश ने संभलकर जब अपनी जेब पर हाथा मारा तो नोटों की गड्डी गायब थी। बुजुर्ग ने कुछ दूर साइकिल सवार का पीछा किया, लेकिन वह गायब हो गया। पीड़ित ने फर्म पहुंचकर मालिक को इसकी जानकारी दी। 
विज्ञापन


सरेबाजार हुई घटना की खबर से पुलिस में हड़कंप मच गया। सीओ सिटी शेखर सुयाल ने मौके पर पहुंचकर घटनाक्रम की जानकारी ली। पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाली। एक-दो कैमरे में साइकिल सवार नजर आ रहा है। पीड़ित बुजुर्ग ने उसे पहचान भी लिया। पुलिस ने फर्म मालिक अमित भाटिया की तरफ से अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। एसएसपी अरुण मोहन जोशी ने बताया कि कुछ सुराग हाथ लगे हैं, आरोपी जल्द हत्थे चढ़ेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें