फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: कंस्ट्रक्शन कंपनी के मालिक पर धोखाधड़ी का मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
केनरा बैंक की कर्मचारी की शिकायत पर रायपुर पुलिस ने एक कंस्ट्रक्शन कंपनी के मालिक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। आरोप है कि कंपनी ने अनुबंध के अनुरूप मकान का निर्माण नहीं किया। निर्माण में खराब गुणवत्ता की सामग्री लगाई और पूछने पर उनके साथ गाली-गलौज की।
विज्ञापन

एसओ रायपुर कुंदन राम ने बताया कि नेहा शर्मा केनरा बैंक में काम करती हैं। उनका भाई रवि शर्मा महिंद्रा में काम करता है। भाई-बहन रायपुर में एक मकान बनवा रहे हैं। उन्होंने इसके लिए शारदा कंस्ट्रक्शन के मालिक वीपी सिंह से अनुबंध किया था। निर्माण का ठेका 29.20 लाख रुपये में दिया था। कुछ समय काम ठीक-ठाक चला, लेकिन फिर इसमें गड़बड़ी होने लगी। नेहा का आरोप है कि न तो नक्शे के हिसाब से मकान बनाया जा रहा था और न ही तकनीकी विशेषज्ञों की राय ली जा रही थी। खराब गुणवत्ता की सामग्री का इस्तेमाल किया रहा था। जब उन्होंने कंस्ट्रक्शन कंपनी के मालिक वीपी सिंह से इस बारे में बात की तो उसने उनके साथ गाली गलौज की। सिंह पैसा लौटाने को भी राजी नहीं है। एसओ ने बताया कि नेहा शर्मा की शिकायत पर वीपी सिंह के खिलाफ धोखाधड़ी और गाली गलौज के आरोप मे मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें