फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: कांग्रेस का अग्निपथ योजना के खिलाफ आंदोलन का चौथा चरण चार मई से

विज्ञापन
विज्ञापन
- आंदोलन यात्रा रथ को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोदियाल करेंगे रवाना
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
देहरादून। कांग्रेस का अग्निपथ योजना के खिलाफ राज्यव्यापी आंदोलन अब चौथे चरण में प्रवेश कर रहा है। पूर्व सैनिक विभाग के प्रदेश अध्यक्ष कर्नल राम रतन नेगी के मुताबिक यह चरण कुमाऊं मंडल के पांच जिलों बागेश्वर, चंपावत, पिथौरागढ़, नैनीताल और ऊधमसिंह नगर में चार मई से नौ मई 2026 तक चलेगा।
आंदोलन यात्रा रथ को उत्तराखंड कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल चार मई को सुबह दस बजे राजीव भवन से हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। कर्नल नेगी ने कहा, कांग्रेस के सैनिक विभाग की ओर से चलाए जा रहे इस राज्यव्यापी आंदोलन को जनता का भारी समर्थन मिल रहा है। आरोप लगाया कि जनता राज्य और केंद्र सरकार के तानाशाही रवैए से त्रस्त है। युवा रोजगार को लेकर ठगा महसूस कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिछले चरणों में दिखा जन आक्रोश
देहरादून। पूर्व सैनिक विभाग के प्रदेश अध्यक्ष कर्नल राम रतन नेगी के मुताबिक आंदोलन के पहले चरण में कोटद्वार, लैंसडाउन, सतपुली, पौड़ी और श्रीनगर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं और आमजन में सरकार के खिलाफ भारी आक्रोश दिखा। दूसरे चरण में कुमाऊं मंडल के पीरूमदार, रामनगर, रानीखेत, अल्मोड़ा, हल्द्वानी और बिंदुखता में पूर्व सैनिक व आम जनता के साथ विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता यशपाल आर्य सहित वर्तमान और पूर्व विधायकों ने भाग लिया। तीसरे चरण में सहसपुर, विकास नगर, नरेंद्र नगर, टिहरी और मसूरी में आमजन व कांग्रेस के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों में यात्रा को लेकर भारी उत्साह है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें