फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दर्दनाक: सड़क किनारे आराम कर रहीं चार महिलाओं को अनियंत्रित कार ने कुचला, एक की मौत

Fri, 29 Dec 2023 10:16 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, काशीपुर

सार

चार महिलाएं जंगल में लकड़ी बीनने गईं थीं। दोपहर करीब ढाई बजे पन्नू फार्म के पास वे सड़क किनारे लकड़ी की गठरी रखकर आराम करने के दौरान एक बेकाबू कार ने उन्हें कुचल दिया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लकड़ी बीनने के बाद सड़क किनारे आराम कर रहीं चार महिलाओं को अनियंत्रित कार ने कुचल दिया। हादसे में एक महिला की मौत हो गई, जबकि दो की स्थिति गंभीर बनी हुई है। एक महिला को इलाज के बाद घर भेज दिया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन


ग्राम भरतपुर निवासी कुछ महिलाएं गांव के पास स्थित जंगल से लकड़ी बीनकर गुजर बसर करती हैं। गुरुवार सुबह चार महिलाएं जंगल में लकड़ी बीनने गईं थीं। दोपहर करीब ढाई बजे पन्नू फार्म के पास वे सड़क किनारे लकड़ी की गठरी रखकर आराम कर रहीं थीं। इस दौरान एक अनियंत्रित कार ने उन्हें कुचल दिया। आनन-फानन लोगों ने उन्हें मुरादाबाद रोड स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया।

Trending Videos

शाम के समय अतरकली (43) पत्नी लाखन ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। शुक्रवार को पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया। रामवती पत्नी विनोद और रजनी पत्नी विजेंद्र को आईसीयू में भर्ती किया गया है। उनकी हालत नाजुक बनी हुई है जबकि पिंकी को बृहस्पतिवार को इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई है।
विज्ञापन

बीते दिन कुंडा थाना क्षेत्र के ग्राम भरतपुर में हुए हादसे के मामले में पीड़ित पक्ष की ओर से अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। हादसे का कारण बनी कार को ट्रेस कर लिया गया है। तहरीर मिलते ही कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। - वंदना वर्मा, सीओ काशीपुर

क्षेत्र में चार महिलाओं के साथ घटना होना बहुत दुखद है। महिलाओं के इलाज में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी। रात में ही अस्पताल में पचास हजार रुपये जमा करा दिए गए हैं। जरूरत पड़ी तो चंदा भी एकत्र करेंगे। - गुरताज भुल्लर, ज्येष्ठ ब्लॉक प्रमुख, जसपुर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें