फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: आज से तीन दिन के लिए मुख्य बाजार में चारपहिया वाहन बंद

Sat, 18 Oct 2025 02:39 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
विज्ञापन
धनतेरस की पूर्व संध्या पर मुख्य बाजार में लगा जाम। संवाद
विज्ञापन
आज से मुख्य बाजार में तीन दिन तक चारपहिया और भारी वाहन प्रवेश नहीं कर पाएंगे। हरर्बटपुर से विकासनगर आने वाले वाहनों को गीता भवन और कालसी से विकासनगर की ओर आने वाले वाहनों को डाकपत्थर चौक से डायवर्ट किया जाएगा।
विज्ञापन




बाजार में केवल दोपहिया वाहनों और पैदल आने वाले लोगों को ही प्रवेश की अनुमति होगी। डाकपत्थर रोड और कैनाल रोड पर अस्थायी पार्किंग की व्यवस्था की गई है। यातायात का दबाव बढ़ने पर हरर्बटपुर से विकासनगर की ओर आने वाले वाहनों को वेदांश चौक से सीधा कैनाल रोड भेज दिया जाएगा।

विकासनगर मुख्य बाजार में धनतेरस से तीन दिन तक पैठ बाजार सजता है। सीमांत उत्तरप्रदेश, हिमाचल प्रदेश और देहरादून क्षेत्र से व्यापारी यहां दुकान लगाने के लिए आते हैं। ऐसे में बाजार में यातायात को व्यवस्थित करने के लिए चारपहिया और भारी वाहनों को डायवर्ट किया जाता है।
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी विकासनगर विनोद सिंह गुसाईं ने बताया कि शनिवार से हरबर्टपुर से विकासनगर की ओर आने वाले चारपहिया और भारी वाहनों को कैनाल रोड पर भेजा जाएगा। कालसी से विकासनगर की ओर आने वाले वाहनों को डाकपत्थर चौक से सैयद रोड होते हुए कोतवाली रोड से बाबूगढ़-बरोटीवाला मार्ग या वेदांश चौक पर भेजने की व्यवस्था रहेगी।

उन्होंने बताया कि यातायात का दबाव अगर बढ़ता है तो हरबर्टपुर से विकासनगर आने वाले वाहनों को वेदांश चौक से ही कैनाल रोड पर डायवर्ट कर दिया जाएगा। डाकपत्थर रोड और कैनाल रोड पर वाहनों की अस्थाई पार्किंग होगी। बाजार में चारपहिया वाहन प्रवेश करने पर चालान और सीज करने की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें