फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विजिलेंस के बनाए जाएंगे चार नए सब-सेक्टर

Fri, 28 Aug 2015 04:12 PM IST
ब्यरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
विजिलेंस के चार और नए सब सेक्टर टिहरी, पौड़ी, अल्मोड़ा और पिथौरागढ़ में बनाने का प्रस्ताव शासन को भेजा गया है। हालांकि अपर पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार का दावा है कि मुख्यमंत्री सैद्धांतिक रूप से अपनी स्वीकृति दे चुके हैं।
विज्ञापन


उन्होंने जन मानस से फोन के अलावा फेसबुक के जरिए भी भ्रष्टाचार की रोकथाम के लिए मदद का अनुरोध किया है।
विजिलेंस के अपर पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार ने बताया कि मुख्यमंत्री हरीश रावत ने विजिलेंस की कार्रवाई को और प्रभावी बनाने के लिए कहा है। उसी कड़ी में सूचनाएं बढ़ाने के लिए कार्ययोजना तैयार की गई है।

विभाजन के बाद से ही हैं दो सेक्टर
उत्तर प्रदेश विभाजन के बाद उत्तराखंड में दो ही सेक्टर हैं। इस वजह से दूरस्थ इलाके के लोग यहां तक नहीं पहुंच पाते हैं। इस लिहाज से गढ़वाल और कुमायूं में भी दो-दो सब सेक्टर बनाने का प्रस्ताव है, यहां पर करीब 50 अतिरिक्त स्टाफ की जरूरत पडे़गी। विजिलेंस के एसएसपी वीएस कार्की और मुख्यालय के एसपी बीपी सिंह भी इस दौरान मौजूद थे।
विज्ञापन


टोल फ्री नंबर पर करें शिकायत
एडीजी ने बताया कि यदि राज्य का कोई भी सरकारी कर्मचारी उनसे रिश्वत की मांग करता है तो टोल फ्री नंबर 180—18—6666 पर शिकायत दर्ज कराई जा सकती है।

फेसबुक पर भी दर्ज होगी शिकायत
एडीजी अशोक कुमार ने कहा कि वर्तमान समय में सोशल साइट की महत्ता किसी से छिपी नहीं है। बड़ा वर्ग उससे जुड़ा है। इस लिहाज से विजिलेंस ने भी अगेंस्ट करप्शन उत्तराखंड के नाम से फेसबुक पेज शुरू किया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें