फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: दून अस्पताल के चार सुरक्षाकर्मियों और पीआरओ ड्यूटी से हटाया

Sat, 18 Jul 2026 02:47 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
दून अस्पताल में बृहस्पतिवार को महिला शौचालय में एक संदिग्ध युवक के वीडियो बनाने की घटना के बाद प्रबंधन ने चार सुरक्षाकर्मियों और एक जन संपर्क अधिकारी को हटा दिया है। उनकी तैनाती अब दूसरी जगह की जाएगी। इसके अलावा सुरक्षाकर्मियों की गश्त भी बढ़ाई गई है।
विज्ञापन

अस्पताल प्रबंधन की ओर से घटना की संवेदनशीलता को देखते हुए सख्त रुख अपनाया गया है। एमएस डॉ. रविंद्र सिंह बिष्ट ने डीएमएस समेत सभी स्वास्थ्य कर्मचारियों और सुरक्षाकर्मियों को कार्यालय में तलब किया था। सुबह करीब दो घंटे तक चली बैठक में उन्होंने सभी को हिदायत दी। साथ ही चार सुरक्षाकर्मियों और एक पीआरओ को ड्यूटी से तत्काल प्रभाव से हटाने के निर्देश दिए। घटना के बाद अस्पताल प्रबंधन की कार्यशैली पर सवाल उठ रहे थे। इसके अलावा सीसीटीवी कैमरों की संख्या भी बढ़ाने के लिए कहा गया है।
शुक्रवार को शिकायतकर्ता अस्पताल पहुंचे। उन्होंने भी सीसीटीवी फुटेज देखे। एक संदिग्ध युवक दिखने की बात सामने आई है। शिकायतकर्ता इसको लेकर गफलत में हैं। फिलहाल सीसीटीवी फुटेज पुलिस को सौंप दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें