देहरादून जिले के विभिन्न इलाकों के चार फाटक आज 12 घंटे तक बंद रहेंगे। इन फाटक पर रेलवे लाइन की मरम्मत का कार्य किया जाना है। जिसके चलते इन फाटकों को बंद कर दिए जाएंगे। इससे स्थानीय लोगों और यात्रियों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में किसी भी तरह की समस्या से बचने के लिए रेलवे ने वैकल्पिक मार्ग व रेलवे फाटक का प्रयोग करने की हिदायत दी है।