फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड में हादसा: चमोली-लंगासू में राफ्ट पलटी, एसडीआरएफ ने किया चार का रेस्क्यू; सभी लोग सुरक्षित

Sat, 08 Jun 2024 10:19 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, देहरादून

सार

उत्तराखंड में अलकनंदा नदी के किनारे कर्णप्रयाग के निकट लंगासू में एक राफ्ट पलट गई। जिसके बाद राफ्ट में सवार नौ लोग पानी में गिर गए। एसडीआरएफ की टीम ने बताया कि सभी सुरक्षित हैं।
विज्ञापन
चमोली-लंगासू में राफ्ट पलटने से टापू पर फंसे थे लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड के चमोली में एक हादसा हो गया। आज अलकनंदा नदी के किनारे कर्णप्रयाग के निकट लंगासू में एक राफ्ट पलट गई। इस राफ्ट में नौ लोग सवार थे। हादसे की जानकारी एसडीआरएफ को दी गई। 

विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शी के अनुसार, सब कुछ सुचारू रूप से चल रहा था। लेकिन अचानक नदी के एक तीव्र मोड़ पर राफ्ट पलट गई। उस राफ्ट में सवार सभी नौ लोग पानी में गिर गए। किसी तरह पांच लोग तैरकर किनारे तक पहुंच गए, लेकिन चार व्यक्ति नदी के बीच एक छोटे से टापू पर फंस गए थे। 

इस घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू शुरू किया। गोचर से उपनिरीक्षक मनमोहन सिंह के नेतृत्व में एसडीआरएफ टीम ने तेजी से कार्रवाई की।
विज्ञापन


टीम ने अपनी कुशलता और साहस का परिचय देते हुए अलकनंदा की तीव्र धारा और विपरीत परिस्थितियों का सामना किया। चार लोगों का टीम ने रेस्क्यू किया। चारों सुरक्षित हैं। सभी नौ व्यक्ति अब सुरक्षित हैं। एसडीआरएफ टीम और पुलिस बल की तत्परता और बहादुरी के कारण लोगों को बचाया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें