नेशनल एथलेटिक्स चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल विजेता सूरज पंवार व सिल्वर मेडल परमजीत बिष्ट के साथ क?
देहरादून। तमिलनाडु में चल रही 17वीं फेडरेशन कप नेशनल जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप-2019 में उत्तराखंड ने एक गोल्ड समेत चार मेडल और जीते। गोल्ड जीतने वालों में सूरज पंवार ने अपना नाम दर्ज कराया है। जबकि, सिल्वर मेडल जीतने वालों में अंकिता व परमजीत सिंह हैं।
उत्तराखंड एथलेटिक्स फेडरेशन के सचिव कमलजीत सिंह कलसी ने बताया कि 10000 मीटर वॉक रेस में सूरज पंवार ने पहला स्थान प्राप्त किया है। सूरज ने 42 मिनट व 44 सेकंड में रेस पूरी की। परमजीत सिंह 42 मिनट 44 सेकेंड के समय पर दूसरे स्थान पर रहे। अंकित सिंह ने 43 मिनट 22 सेकेंड के समय के साथ चौथा स्थान हासिल किया। 1500 मीटर रेस अंकिता ने 4 मिनट 28 सेकंड में पूरी की और दूसरे स्थान पर संतोष करना पड़ा। राधा 4 मिनट 33 सेकंड के समय के साथ तीसरे स्थान पर रहीं।