I
I
I
I
एक आरोपी भी किया गया गिरफ्तार, चोरी की गईं मोटरसाइकिलों को मुजफ्फरनगर ले जाकर बेचने की थी तैयारी
I
I
I
Iमोटरसाइकिल चोरी के मामले में पुलिस ने रविवार को चार नाबालिगों को पकड़ा है। इनका एक बालिग साथी क्लेमेंटटाउन निवासी यश शर्मा को गिरफ्तार भी किया गया है। इनके पास से चार मोटरसाइकिलें बरामद हुई हैं। इन्हें मुजफ्फरनगर और सहारनपुर में मैकेनिकों के पास ले जाकर बेचने की योजना थी।
I
I
I
Iएसएसपी अजय सिंह ने बताया कि प्रेमनगर निवासी अनिल कुमार ने मोटरसाइकिल चोरी के संबंध में ई-एफआईआर दर्ज कराई थी। पुलिस ने चोरी के आरोपियों को तलाशना शुरू किया। संदिग्ध लोगों की चेकिंग की गई। इस दौरान शनिवार को झाझरा क्षेत्र में चेकिंग के दौरान सेलाकुई की ओर से आ रही बिना नंबर की दो मोटरसाइकिलों को रोका गया। इन पर पांच लोग बैठे हुए थे। पूछताछ में इन्होंने बताया कि ये दोनों मोटरसाइकिलें उन्होंने प्रेमनगर क्षेत्र से चोरी की थीं। पकड़े जाने के डर से इनकी नंबर प्लेट हटाकर चला रहे थे। पुलिस ने देखा कि दोनों मोटरसाइकिल चोरी के संबंध में थाने में मुकदमे दर्ज हैं।
I
Iइन पांचों में चार नाबालिग निकले जिन्हें पुलिस ने संरक्षण में ले लिया। इनके बालिग साथी यश शर्मा को गिरफ्तार कर पूछताछ की गई। उसकी निशानदेही पर दो अलग-अलग जगहों से दो मोटरसाइकिलें और बरामद की गईं। इन्हें टी-एस्टेट में झाड़ियों में छिपाकर रखा गया था। चारों नाबालिगों को किशोर न्याय बोर्ड के सामने प्रस्तुत किया गया जिन्हें बाल सुधार गृह हरिद्वार भेज दिया गया है। यश शर्मा को न्यायालय के आदेश पर 14 दिन की न्यायिक हिरासत में सुद्धोवाला जेल भेजा गया है।
I
I
I
Iहमें पता था पुलिस पकड़ती नहीं है इसलिए करते थे चोरी
I
Iपूछताछ में नाबालिगों ने बताया कि उन्हें महंगे मोबाइल, कपड़े व खाने-पीने का शौक है। उन्हें इस बात की जानकारी थी कि पुलिस नाबालिगों को जेल नहीं भेजती है। केवल माता-पिता को बुलाकर समझा बुझाकर घर भेज देती है। इसके चलते उन्होंने वाहन चोरी का रास्ता अपना लिया। एसएसपी ने बताया कि इन नाबालिगों में तीन राजपुर थाना क्षेत्र में हुई मोटरसाइकिल चोरी के मामले में भी पकड़े गए थे। ये सभी लोग रैकी करने के बाद चोरी करते हैं। पूछताछ में इन्होंने बताया कि वे बुलेट मोटरसाइकिल को ज्यादा चोरी करते हैं। इसका कारण है कि इसमें मास्टर चाभी लग जाती है। इसके बाद इन्हें दूसरे राज्यों में बेच देते हैं। पंचायत चुनावों के मद्देनजर बॉर्डर क्षेत्रों में चेकिंग चल रही है इसलिए ये इन मोटरसाइकिलों को बाहर नहीं ले जा सके।I