फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेड़ से टकराकर कार के उड़े परखच्चे, चार युवकों की मौत

Tue, 15 Nov 2016 12:05 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, कोटद्वार
विज्ञापन
कार एक्सीडेंट - फोटो : AmarUjala
विज्ञापन
कोटद्वार-नजीबाबाद के बीच सुखरो पुल के समीप सोमवार शाम एक कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई। हादसे में कार में सवार चार युवकों की मौत हो गई।
विज्ञापन


नजीबाबाद पुलिस ने चारों युवकों के शवों को निजी वाहन से राजकीय संयुक्त चिकित्सालय कोटद्वार पहुंचाया, जहां उनकी जेब से मिले आईकार्ड के आधार पर उनकी शिनाख्त हो सकी।

नजीबाबाद थाना प्रभारी तेजेंद्र यादव ने बताया कि सोमवार शाम करीब पांच बजे उन्हें सूचना मिली कि एक सफेद रंग की अल्टो कार सुखरो पुल के समीप अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार की टक्कर से टूटकर आ गिरा पेड़

एक्सीडेंट - फोटो : graphic
मौके पर पहुंचकर देखा तो कार की टक्कर से एक बड़ा पेड़ टूटकर नीचे गिरा हुआ था और कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त थी। उसके अंदर बैठे चारों युवक मृत पड़े थे।

वहां मौजूद लोगों की मदद से पुलिस ने कार के अंदर से चारों युवकों के शवों को बमुश्किल बाहर निकाला और निजी वाहन से राजकीय संयुक्त चिकित्सालय कोटद्वार पहुंचाया।

चारों की शिनाख्त पुरैनी नगीना निवासी कपिल कुमार पुत्र जयपाल सिंह, महावतपुर नगीना निवासी रामगोपाल सिंह पुत्र गुलशन सिंह, नगीना निवासी तरुण कुमार पुत्र वेद प्रकाश और प्रशांत सिंह के रूप में हुई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें