फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड में 2018 तक पूरा होगा फोर लेन का काम, जानिए क्या बोले PM मोदी

Thu, 27 Apr 2017 12:11 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
Demo Pic - फोटो : demo
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से प्रगति (प्रो-एक्टिव गवर्नेंस एंड टाइमली इंप्लीमेंटेशन) की समीक्षा के दौरान हरिद्वार-देहरादून मार्ग के फोर लेनिंग, अमृत, इंद्रधनुष और स्वच्छता कार्यक्रम के बारे में जानकारी दी गई। 
विज्ञापन


हरिद्वार-देहरादून मार्ग को फोर लेन बनाए जाने के बारे में पीएम को बताया गया कि 31 मार्च 2018 तक फोर लेनिंग का कार्य पूर्ण हो जाएगा। इस पर पीएम मोदी ने अध‌िकार‌ियों को जल्दी काम पूरा करने के ल‌िए कहा।

इसी तरह अमृत (अटल मिशन फॉर रिजुवेनेशन एंड अर्बन ट्रांसफॉर्मेशन) की प्रगति के बारे में मुख्य सचिव ने प्रधानमंत्री को बताया कि मिशन की कार्ययोजना बना ली गई है।
विज्ञापन


गौरतलब है कि स्वच्छ पेयजल मिशन के लिए 2017-2022 तक की कार्ययोजना बनाई गयी है। मिशन शहरों की क्रेडिट रेटिंग के लिए निविदा जारी कर दी गई है। सभी मिशन शहरों में पंप रिप्लेसमेंट के लिए ऊर्जा ऑडिट का कार्य मई के अंत तक हो जाएगा। स्ट्रीट लाइट के ईएसएल (एनर्जी सेविंग लाइट) के लिए एग्रीमेंट हो गया है।

मिशन इंद्रधनुष के बारे में पीएम को बताया गया कि 8000 परिवारों के 12740 बच्चों का मिशन के अंतर्गत टीकाकरण किया गया है। यह टीकाकरण नियमित होने वाले टीकाकरण अभियान से अलग है। वीडिया कांफ्रेंसिंग के दौरान अपर मुख्य सचिव ओम प्रकाश, सचिव लोनिवि अरविंद सिंह ह्यांकी, अपर सचिव स्वास्थ्य नितिन भदौरिया सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें