फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand: लगातार बारिश...नदियों में गाद आने से चार जल विद्युत परियोजनाएं बंद,  बिजली उत्पादन में बाधा पैदा

Fri, 01 Aug 2025 08:54 AM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

यूपीसीएल को चारों परियोजनाओं से कुल 679 मेगावाट बिजली मिलनी बंद हो गई। इसके बाद यूपीसीएल ने तत्काल अन्य माध्यमों से बिजली का इंतजाम किया।
विज्ञापन
electricity - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पहाड़ में लगातार हो रही बारिश के कारण नदियों की गाद बिजली उत्पादन में बाधा पैदा कर रही है। बुधवार-बृहस्पतिवार की रात नदियों में गाद आने से चार बिजली परियोजनाओं को रोकना पड़ा। इससे रात को अचानक बिजली किल्लत पैदा हुईं। हालांकि यूपीसीएल ने अन्य जगह से इंतजाम कर लिया।

विज्ञापन


यूपीसीएल प्रबंधन के मुताबिक, बृहस्पतिवार की रात 12 बजे से दो बजे तक छिबरो और खोदरी प्रोजेक्ट बंद रहे। छिबरो से 200 मेगावाट और खोदरी से 90 मेगावाट बिजली मिलती है। इसी प्रकार धरासूं रात के 12 बजे से सुबह के 7:30 बजे तक और मनेरी में रात के 12 बजे से सुबह के 8:30 बजे तक बंद रहे। धरासूं से यूपीसीएल को 299 मेगावाट और मनेरी से 90 मेगावाट बिजली मिलती है।

ये भी पढ़ें...Uttarakhand Weather: आज भी बिगड़ा रहेगा मौसम, दून समेत पांच जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट
विज्ञापन
विज्ञापन


रात को 12 बजे चारों परियोजनाओं से कुल 679 मेगावाट बिजली यूपीसीएल को मिलनी बंद हो गई। इसके बाद यूपीसीएल ने तत्काल अन्य माध्यमों से बिजली का इंतजाम किया। यूपीसीएल के निदेशक परियोजना अजय अग्रवाल का कहना है कि कहीं भी इस दौरान बिजली कटौती नहीं की गई। उन्होंने बताया कि कुछ नदियों में अचानक सिल्ट की मात्रा बढ़ने के बाद यूजेवीएनएल अपनी मशीनों को सुरक्षित रखने के मद्देनजर बंद कर देता है। सिल्ट की मात्रा घटने के साथ ही उत्पादन दोबारा शुरू कर दिया जाता है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें