फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंगलौर में बारिश का कहर, चार मकान जमींदोज, बाल-बाल बचे परिजन

Sun, 03 Sep 2017 08:54 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मंगलौर
विज्ञापन
विज्ञापन
पिछले दो दिन से हो रही मूसलाधार बारिश से कस्बे के चार मकानों की छत गिर गई। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने घटना की जानकारी ली।
विज्ञापन


घटनाक्रम के मुताबिक नगर के मोहल्ला मलकपुरा में  शनिवार रात नसीम, मोहम्मद शफी, नूरहसन और जहीर हसन के घर की छत अचानक गिर गई। बारिश के चलते दो दिन से छतों से मिट्टी गिर रही थी।

इसको देखते हुए परिजनों ने रात में ही मकान खाली कर दिया था।  सामान मलबे के नीचे दब गया। मकानों के गिरने के साथ ही हड़कंप मच गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मोहल्ले के लोगों  के साथ मिलकर राहत काम में जुट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाद में पता चला कि चारों घरों के लोग बाहर हैं। छतें गिरने से ये चारों परिवार बेघर हो गए हैं, दूसरी ओर ज्वाइंट मजिस्ट्रेट मयूर दीक्षित ने अधीनस्थ अधिकारियों से घटना की जानकारी ली। पीड़ित परिजनों को नियमानुसार मदद मुहैया कराने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें