नेशनल हाईवे संख्या 73 (दिल्ली-देहरादून राष्ट्रीय राजमार्ग) पर चार फ्लाईओवर बनाए जाएंगे। इन फ्लाईओवर में दो भगवानपुर में, एक पुहाना तिराहे पर, एक मंडावर चेक पोस्ट के पास बनाए जाएंगे। जल्द ही फ्लाईओवर का काम शुरू होगा। इन फ्लाईओवर का काम मार्च 2020 तक खत्म होगा। सभी फ्लाईओवर डबल लेन के होंगे।
एनएच 73 (दिल्ली-देहरादून राष्ट्रीय राजमार्ग) पर छह माह से भगवानपुर क्षेत्र में हाईवे का चौड़ीकरण का काम तेजी से चल रहा है। हाईवे चौड़ीकरण कर रही एजेंसी के प्रोजेक्ट मैनेजर सत्येंद्र दुबे ने बताया कि हाईवे पर आबादी वाले क्षेत्रों में चार फ्लाईओवर बनाए जाएंगे।
भगवानपुर कस्बे में दो फ्लाईओवर बनेंगे, वहीं पुहाना तिराहे पर भी एक फ्लाईओवर बनाया जाएगा, मंडावर चेक पोस्ट के समीप भी एक फ्लाईओवर बनाया जाएगा। सभी फ्लाईओवर एक किलोमीटर लंबे और डबल लेन के होंगे।
फ्लाईओवर निर्माण जल्द शुरू होगा। फ्लाईओवर बनने से स्थानीय लोगों को भी राहत मिलेगी। फ्लाईओवर बनने रुड़की से देहरादून का सफर जल्द हो सकेगा। जाम की समस्या से भी मुक्ति मिलेगी।
सालियर से छुटमलपुर तक हाईवे पर सड़क चौड़ीकरण का तेजी से काम चल रहा है। मंडावर चेक पोस्ट तक हाईवे का चौड़ीकरण का काम एक साल के अंदर पूरा हो जाएगा। जून 2019 यह चौड़ीकरण का पूरा होगा। मार्च 2020 तक फ्लाईओवर भी बनकर तैयार हो जाएंगे।